1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. बिहार पुलिस SI प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

बिहार पुलिस SI प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

 Published : Mar 16, 2026 04:00 pm IST,  Updated : Mar 16, 2026 04:53 pm IST

बिहार पुलिस SI प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर परिणाम को चेक कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने BPSSC SI प्रारंभिक परीक्षा 2026 में भाग लिया था, वे अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट -bpssc.bihar.gov.in पर देख सकते हैं। BPSSC SI प्रारंभिक परीक्षा 18 और 21 जनवरी, 2026 को आयोजित की गई थी। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।

कैसे करें चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इतना करते ही परिणाम पीडीएफ आपके सामने खुल जाएगी। 
  • अब कैंडिडेट्स अपने रोल नंबर को खोजे। 
  • इसके बाद उम्मीदवार चाहें तो परिणाम पीडीएफ को डाउनलोड करें और प्रिंट ले लें।

डायरेक्ट लिंक से करें चेक

परिणाम PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। BPSSC के अनुसार, परीक्षा के लिए कुल 10,36,702 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 7,26,231 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। यह परीक्षा 18 जनवरी और 21 जनवरी को बिहार भर के कई केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी। 

आगे का प्रोसेस?

जिन कैंडिडेट्स ने इस परीक्षा में सफलता पाई है वे सभी मुख्य परीक्षा के लिए योग्य हो गए हैं। इस परीक्षा में सफल सभी उम्मीदवार अब मख्य परीक्षा में शामिल होंगे। 

1,799 SI पदों को भरा जाएगा

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1,799 SI पदों को भरा जाएगा। किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन