बिहार पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया खबर है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड यानी BCECEB ने परीक्षा में शामिल छात्रों का इंतजार अब खत्म कर दिया है। BCECEB ने आज यानी 23 जून 2025 को बिहार पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। जो इच्छुक उम्मीदवार डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (DCECE) परीक्षा में शामिल हुए थे वे सभी आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं और रैंक कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे खबर में बताए गए स्टेप्स के माध्यम से भी अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
बिहार पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम परिमणाम को कैसे करें चेक
- रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने आपका परिणाम खुल जाएगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें और उसे डाउनलोड करें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग (PE), पैरा मेडिकल (PM) और पैरा मेडिकल (मैट्रिकुलेशन) (PMM) पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा। इस परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले उम्मीदवार अब काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेंगे। काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आवश्यक दस्तावेजों को साथ ले जाना होगा। उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखे जाने की सलाह दी जाती है।