1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. Bihar Board 12th Result 2024: आज आएगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां जानें समय और कैसे कर सकेंगे चेक

Bihar Board 12th Result 2024: आज आएगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां जानें समय और कैसे कर सकेंगे चेक

 Published : Mar 23, 2024 07:25 am IST,  Updated : Mar 23, 2024 07:27 am IST

आखिरकार बिहार बोर्ड 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म हुआ। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने ये ऐलान कर दिया है कि 2024 बिहार इंटर का रिजल्ट कब और किस समय जारी होगा।

bihar board 12th result- India TV Hindi
आज जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE PHOTO

बिहार बोर्ड 12वीं के छात्रों का इंतजार आज खत्म होने वाला है। जानकारी के मुताबिक, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आज दोपहर 1:30 बजे इंटरमीडिएट या कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम की घोषणा करेगा। BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि, पटना के सिन्हा लाइब्रेरी रोड स्थित  बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सभागार के मुख्य भवन में परिणाम जारी किए जाएंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के तुरंत बाद एक्टिव हो जाएगा रिजल्ट लिंक

बता दें कि पिछले साल बिहार बोर्ड 12वीं क्लास की परीक्षा 11 फरवरी को खत्म हुई थी और रिजल्ट 21 मार्च 2023 को जारी कर दिया गया था। BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार बोर्ड कक्षा 12 के परिणाम की घोषणा करेंगे, जिसमें इंटर टॉपर्स के नाम, उत्तीर्ण प्रतिशत और अन्य विवरण छात्रों के साथ साझा किए जाएंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के तुरंत बाद Inter Result Direct Link ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव हो जाएगा। छात्र BSEB बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in, secondary.biharboardonline.com पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।  

ऐसे देखें बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्‍ट-

  1. स्टूडेंट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर रिजल्ट जारी होने के बाद लिंक एक्टिवेट हो जाएगा।
  3. यहां आपको 'बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024' लिंक पर क्लिक करना होगा।
  4. इसके बाद एडमिट कार्ड पर लिखे रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
  5. अब कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्‍ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  6. इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।

बोर्ड अध्यक्ष ने खुद परीक्षा केंद्रों का किया था औचक निरीक्षण

बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा इस साल 1 फरवरी से 12 फरवरी तक आयोजित की गई थी जिसमें 13,04,352 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। इसमें छात्रों की संख्या 6,77,921 और छात्राओं की संख्या 6,26,431 रही थी। पूरे राज्य में इसके लिए कुल 1,523 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने खुद समय-समय पर परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया था। सूत्रो की माने तो 21 मार्च तक टॉपर्स वेरीफिकेशन किया गया है। विभाग ने बड़े ही बारीकी से सभी कार्यो को लगभग पूरा कर लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन