अगर आप भी सीबीएसई बोर्ड क्लास 10 की परीक्षा में शामिल हुए हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। सीबीएसई बोर्ड क्लास 10 की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। परिणाम को जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, परिणाम किस दिन और किस समय जारी किया जाएगा, इस बात की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है। एक बार जारी होने पर स्टूडेंट्स अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।
हालांकि, परिणाम को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने क्रेडेंशियल (रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, डेट ऑफ बर्थ, सिक्योरिटी पिन) का उपयोग करना होगा। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से भी स्टूडेंट्स अपने नतीजे देख सकेंगे।
CBSE 10th Result 2026: रिजल्ट चेक करने के लिए स्टेप्स
- सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद स्टूडेंट्स को होमपेज पर सीबीएसई क्लास 10 रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद स्टूडेंट्स को अपने क्रेडेंशियल(रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, डेट ऑफ बर्थ, सिक्योरिटी पिन) दर्ज करने होंगे।
- इतना करते ही सीबीएसई बोर्ड क्लास 10 का परिणाम खुल जाएगा।
- इसके बाद स्टूडेंट्स अपने परिणाम को चेक करें और फिर डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
बता दें कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई की ओर से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से लेकर 11 मार्च तक आयोजित की गई थी। किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह को लगातार बनाए रखें।