1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. CBSE 12th Class Result: आज 2 बजे घोषित होगा CBSE का 12वीं का रिजल्ट

CBSE 12th Class Result: आज 2 बजे घोषित होगा CBSE का 12वीं का रिजल्ट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 30, 2021 10:26 am IST,  Updated : Jul 30, 2021 10:31 am IST

हालांकि CBSE की तरफ से अभी 10वीं कक्षा के रिजल्ट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, पहले CBSE की तरफ से कहा गया था कि 20 जुलाई तक 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित होगा। लेकिन अभी तक CBSE का 10वीं का रिजल्ट नहीं आया है।

CBSE का 12वीं का रिजल्ट आज...- India TV Hindi
CBSE का 12वीं का रिजल्ट आज घोषित होगा Image Source : INDIA TV

CBSE 12th Class Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ी जानकारी दी है। बोर्ड की प्रवक्ता रमा शर्मा ने बताया कि बोर्ड आज 2 बजे 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित करेगा। बोर्ड के प्रवक्ता ने पत्रकारों के व्हाट्सएप ग्रुप में यह जानकारी दी है। CBSE ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि 31 जुलाई तक बोर्ड रिजल्ट घोषित कर देगा और आज 30 जुलाई है, बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट को रिजल्ट घोषित करने की जो समय सीमा दी थी उससे एक दिन पहले रिजल्ट घोषित हो रहा है।  

जो छात्र CBSE की 12वीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं वे रिजल्ट घोषित होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट CBSE.GOV.IN या फिर cbseresults.nic.in पर विजिट करके अपना रिजल्ट जान सकेंगे। 

हालांकि CBSE की तरफ से अभी 10वीं कक्षा के रिजल्ट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, पहले CBSE की तरफ से कहा गया था कि 20 जुलाई तक 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित होगा। लेकिन अभी तक CBSE का 10वीं का रिजल्ट नहीं आया है। 

इस साल कोरोना महामारी की वजह से CBSE सहित अधिकतर बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा नहीं हो सकी है और CBSE ने रेग्युलर छात्रों के पुराने रिजल्ट के आधार पर इस बार का रिजल्ट तैयार किया है। 12वीं के रिजल्ट के लिए 11वीं कक्षा और 10वीं कक्षा के अंकों को आधार माना गया है। 

पिछले साल भी कोरोना महामारी की वजह से ज्यादातर बोर्ड परीक्षाएं टालनी पड़ी थी लेकिन कुछ परीक्षाएं हो चुकी थी और उन्हीं के आधार पर ज्यादातर बोर्ड ने रिजल्ट घोषित किए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन