1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. CBSE Board Result: कब आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, पढ़ें नया अपडेट

CBSE Board Result: कब आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, पढ़ें नया अपडेट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 07, 2023 05:51 pm IST,  Updated : May 07, 2023 05:51 pm IST

CBSE Board Result: सीबीएसीई बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के खत्म होने के बाद से ही, कैंडिडेट्स को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं है कि बोर्ड जल्द ही रिजल्ट को जारी कर देगा।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

CBSE Board Result: सीबीएसीई बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के खत्म होने के बाद से ही, कैंडिडेट्स को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं है कि बोर्ड जल्द ही रिजल्ट को जारी कर देगा। रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresuts.nic.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। हालांकि, अभी तक इस बात की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है कि रिजल्ट को कब जारी किया जाएगा।  

वेबसाइट के आलाव ऐसे भी देख सकेंगे रिजल्ट

आपको बता दें कि अगर किसी लवजह से कैंडिडेट्स वेबसाइट के जरिए अपने रिजल्ट नहीं चेक कर पा रहे हैं, तो उम्मीदवार SMS, डिजीलॉकर और कुछ आधिकारिक ऐप के जरिए भी रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। नतीजे जारी होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए भी डाउनलोड कर सकेंगे।

एसे कर सकेंगे चेक 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं। 
  • इसके बाद  CBSE बोर्ड रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर मांगी गई डिटेल दर्ज करनी होगी, रोल नंबर या पंजीकरण संख्या दर्ज करें
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • जानकरी दर्ज करते ही कक्षा 10 या कक्षा 12 का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • अपने परिणाम के चेक करें व आगे के यूज के लिए डाउनलोड कर प्रिंटआउट ले लें। 

बता दें कि पिछले साल, परीक्षा को 2 टर्म में आयोजित किया गया था और दोनों टर्म के लिए अलग-अलग परिणाम घोषित किए गए थे। हालांकि, परीक्षाएं एक बार में आयोजित की जाती हैं और उम्मीद की जाती है कि परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में जल्दी घोषित किए जाएंगे। 

ये भी पढ़ें- ये है दुनिया की सबसे कठिन परीक्षा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन