1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी, 93.66 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास

CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी, 93.66 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास

 Edited By: Akash Mishra
 Published : May 13, 2025 01:13 pm IST,  Updated : May 13, 2025 01:32 pm IST

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट- India TV Hindi
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट Image Source : FILE

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म हो गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज यानी 13 मई को कक्षा 10वीं के परिणाम को जारी कर दिया है। परीक्षा परिणाम में कुल 93.66 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया है। वर्ष 2025 में बोर्ड परीक्षा में छात्रों का कुल मिलाकर अच्छा प्रदर्शन रहा। विशेषकर लड़कियों, विदेशी स्कूलों और विशेष आवश्यकता वाले छात्रों ने शानदार परिणाम दिए हैं। साथ ही, जवाहर नवोदय और केंद्रीय विद्यालयों का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। स्टूडेंट्स अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

यहां देखें परिणाम

  • आधिकारिक वेबसाइट: [https://results.digilocker.gov.in/](https://results.digilocker.gov.in/)
  • अंतरराष्ट्रीय स्कूलों के छात्र: [https://nad-support.digilocker.gov.in/](https://nad-support.digilocker.gov.in/) पर टिकट सबमिट कर सकते हैं।

कैस करें चेक

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाएं। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स मांगे गए विवरण को दर्ज करें। 
  • इतना करते ही आपके सामने परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में स्टूडेंट्स एक प्रिंटआउट ले लें। 

डायरेक्ट लिंक

लड़कियों ने मारी बाजी

इस परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से 2.37% बेहतर प्रदर्शन किया। लड़कियों का पास प्रतिशत 95.00% रहा जबकि लड़कों का पास परसेंटेज 92.63% रहा।

दिल्ली क्षेत्र का प्रदर्शन 

दिल्ली-पूर्व क्षेत्र (Delhi-East)

  • रजिस्टर्ड छात्र: 2,00,129
  • परीक्षा में शामिल हुए: 1,99,180
  • पास हुए छात्र: 1,83,362
  • पास प्रतिशत: 95.07%

दिल्ली-पश्चिम क्षेत्र (Delhi-West)

  • रजिस्टर्ड छात्र: 1,28,572
  • परीक्षा में शामिल हुए: 1,27,861
  • पास हुए छात्र: 1,21,776
  • पास प्रतिशत: 95.24%

पूरे दिल्ली क्षेत्र का कुल प्रदर्शन

  • रजिस्टर्ड छात्र: 3,28,701
  • परीक्षा में शामिल हुए: 3,27,041
  • पास हुए छात्र: 3,11,138
  • पास प्रतिशत: 95.14%

संस्थान-वार पास प्रतिशत (2025)

  1. JNV (जवाहर नवोदय विद्यालय): 99.49%
  2. KV (केंद्रीय विद्यालय): 99.45%
  3. स्वतंत्र विद्यालय: 94.17%
  4. STSS: 91.53%
  5. सरकारी स्कूल: 89.26%
  6. सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल: 83.94%

90 परसेंट से ऊपर लाने वाले छात्रों की संख्या

  • 90% और उससे ऊपर स्कोर करने वाले: 1,99,944 छात्र (8.43%)
  • 95% और उससे ऊपर स्कोर करने वाले: 45,516 छात्र (1.92%)

CWSN छात्रों में उच्च अंक लाने वाले

  • 90% और उससे ऊपर: 411 छात्र
  • 95% और उससे ऊपर: 66 छात्र

कंपार्टमेंट में आने वाले छात्रों की संख्या

  • 2024: 1,32,337 छात्र (5.91%)
  • 2025: 1,41,353 छात्र (5.96%)

रिपोर्ट- इला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन