1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. CBSE Board Result 2023: कब खत्म होगा 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स का इंतजार, रिजल्ट को लेकर क्या है नया अपडेट

CBSE Board Result 2023: कब खत्म होगा 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स का इंतजार, रिजल्ट को लेकर क्या है नया अपडेट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 26, 2023 01:52 pm IST,  Updated : Apr 26, 2023 01:52 pm IST

CBSE Board Result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE की तरफ से जल्द ही 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी दिया जाएगा। हालांकि अभी इस बात की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है कि रिजल्ट को कब जारी किया जाएगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

CBSE Board Result 2023: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतेजार कर रहे हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(CBSE) जल्द ही 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी करेगा। ऐसे में उम्मीद है कि बोर्ड मई-जून में रिजल्ट घोषित कर सकता है। हालांकि इस बात की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है कि रिजल्ट को कब जारी किया जाएगा। 

आपको बता दें कि पिछले साल, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा को 2 टर्म में आयोजित कराया गया था और दोनों टर्म के लिए अलग-अलग परिणाम घोषित किए गए थे। हालांकि, परीक्षाएं एक बार में आयोजित की जाती हैं और उम्मीद की जाती है कि परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में जल्दी घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresuts.nic.in पर जारी किया जाएगा। 

इन माध्यमों से भी देख सकेंगे रिजल्ट

आपको जानकारी के लिए बता दें कि अगर किसी कारणवश कैंडिडेट्स को वेबसाइट के माध्यम से रिजल्ट देखने में कोई समस्य आती है, तो उम्मीदवार एसएमएस, डिजीलॉकर और कुछ आधिकारिक ऐप के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के जारी होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे करना होगा चेक 

  • आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं। 
  • सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई डिटेल दर्ज करें, रोल नंबर या पंजीकरण संख्या दर्ज करें
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद कक्षा 10 या कक्षा 12 का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • आखिरी में अपने परिणाम के चेक करें व आगे के यूज के लिए डाउनलोड कर प्रिंटआउट ले लें। 

ये भी पढ़ें- आजकल हर जगह सुनने को मिल जाती है धारा 144, जानिए आखिर इसमें और कर्फ्यू में क्या है अंतर
आप जानते हैं 'भारत का पहला गांव' कौन सा है?

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन