1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. CBSE Board Result: 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को डिजिलॉकर पर कैसे कर सकेंगे चेक? जानें यहां

CBSE Board Result: 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को डिजिलॉकर पर कैसे कर सकेंगे चेक? जानें यहां

 Published : May 10, 2025 08:38 am IST,  Updated : May 10, 2025 08:39 am IST

40 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। सीबीएसई बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं की परीक्षा के नतीजे जारी कर सकता है।

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट- India TV Hindi
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट Image Source : FILE

सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हिए 42 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट के इंतजार में हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी कर सकता है। नतीजे घोषित होने के बाद लाखों छात्र-छात्राएं सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट को चेक कर सकेंगे। हालांकि, बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। अपने परिणाम को चेक करने के लिए छात्र-छात्राओं को रोलनंबर और डेटऑफ बर्थ का उपयोग का करना होगा। 

बता दें कि इस वर्ष, 2025 में सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा को 15 फरवरी से 1 मार्च 2025 तक आयोजित किया गया था। वहीं, कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से लेकर 4 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। अब सवाल आता है कि डिजिलॉकर पर सीबीएसई बोर्ड के रिजल्ट को कैसे चेक कर सकेंगे। तो आइए जानते हैं कि इस सवाल के जवाब को। नीच बताए गए स्टेप्स के माध्यम से स्टूडेंट्स डिजिलॉकर पर सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट देख सकेंगे।

डिजिलॉकर पर कैसे करें चेक 

  • सबसे पहले छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या एप खोलें। 
  • इसके बाद छात्र-छात्राएं साइन इन करें।
  • यदि आपका अकाउंट नहीं है, तो पहले अकाउंट बनाएं  और फिर साइन इन करें। 
  • इसके बाद छात्र-छात्राएं होमपेज पर CBSE Board Result वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • अब मांगी गई डिटेल्स को फिल करें और फिर सबमिट करें। 
  • इतना करते ही आपके सामने आपका परिणाम खुल जाएगा। 
  • आखिरी में छात्र इसे जांचें और डाउनलोड कर लें। 

कहां-कहां देख सकेंगे रिजल्ट?

  • UMANG APP
  • Digilocker APP
  • cbseresults.nic.in
  • results.cbse.nic.in
  • cbse.nic.in
  • digilocker.gov.in
  • results.gov.in

वेबसाइट पर कैसे कर सकेंगे चेक?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को मांगे गए विवरण को डालना होगा। 
  • इसके बाद आपके सामने एक अलग विंडो में परिणाम खुल जाएगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार रिजल्ट को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार रिजल्ट का एक प्रिंटआउट ले लें। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन