1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. CBSE 10th Result 2021 date : सीबीएसई 10वीं रिजल्ट अब जुलाई में करेगा जारी, 30 जून तक जमा होंगे इंटरनल असेसमेंट

CBSE 10th Result 2021 date : सीबीएसई 10वीं रिजल्ट अब जुलाई में करेगा जारी, 30 जून तक जमा होंगे इंटरनल असेसमेंट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 18, 2021 03:23 pm IST,  Updated : May 18, 2021 03:30 pm IST

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की 10वीं का रिजल्ट अब जुलाई में जारी होगा। सीबीएसई ने कुछ देर पहले 18 मई को निर्देश जारी कर स्कूलों की ओर से इंटरनल असेसमेंट के 20 अंक और 80 अंक जो मूल्यांकन कमेटी तय करेंगे,

CBSE Class 10th results not releasing by June 10, schools...- India TV Hindi
CBSE Class 10th results not releasing by June 10, schools allowed to submit marks by June 30 Image Source : FILE

नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की 10वीं का रिजल्ट अब जुलाई में जारी होगा। सीबीएसई ने कुछ देर पहले 18 मई को निर्देश जारी कर स्कूलों की ओर से इंटरनल असेसमेंट के 20 अंक और 80 अंक जो मूल्यांकन कमेटी तय करेंगे, ये दोनों को अपलोड करने की तिथि बढ़ाकर 30 जून तक कर दिया है। इससे पहले इंटर्नल असेसमेंट के अंक 5 जून व  80 अंक में जितने मिलेंगे, उसे 11 जून तक जमा करना था। सीबीएसई ने पहले 20 जून को रिजल्ट जारी करने की तिथि निर्धारित की थी।

नई तारीखें 

- मार्क्स अपलोड करने के लिए सीबीएसई पोर्टल की उपलब्धता - 20 मई (इसमें कोई बदलाव नहीं)।
- सीबीएसई को मार्क्स सब्मिट करने की लास्ट डेट - 30 जून, 2021
- इंटरनल असेसमेंट मार्क्स (20 में से) सब्मिट करने की तिथि - 30 जून 2021

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन