1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. CBSE Results 2024: क्या आज आएंगे सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट, जानें नोटिस का सच

CBSE Results 2024: क्या आज आएंगे सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट, जानें नोटिस का सच

 Published : May 01, 2024 10:39 am IST,  Updated : May 01, 2024 10:44 am IST

सीबीएसई कक्षा 10 के रिजल्ट को लेकर एक खबर सामने आई है, जिसमें कहा जा रहा कि आज कक्षा 10वीं के रिजल्ट आने वाले हैं, जबकि अभी बोर्ड ने कोई भी डेट घोषित नहीं की है।

CBSE Results 2024- India TV Hindi
CBSE Results 2024 Image Source : FILE

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 10 के रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। सीबीएसई के कक्षा 10वीं के बारे में एक नोटिस सामने आई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि कक्षा 10 के रिजल्ट आज, 1 मई को घोषित किए जाएंगे। हालांकि, यह नोटिस फर्जी है क्योंकि ये बोर्ड की आधिकारिक सूचना नहीं है। बोर्ड ने कक्षा 10 के रिजल्ट घोषणा तारीख के संबंध में अभी कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया है। छात्रों से आग्रह किया जाता है कि वे आधिकारिक घोषणा के लिए तैयार रहें।

नोटिस में क्या- क्या डिटेल

फर्जी नोटिस में वह सारी जानकारी शामिल है जो सीबीएसई परिणाम के आधिकारिक नोटिस में हो सकती है, जैसे कि रिजल्ट की तारीख, रिजल्ट की उपलब्धता, पासिंग क्राइटेरिया और मूल मार्कशीट की जानकारी। फर्जी नोटिस पर सीबीएसई एग्जाम कंट्रोलर संयम भारद्वाज के भी फर्जी हस्ताक्षर हैं।

साल 2020 में भी इसी तरह का एक फर्जी पत्र सामने आया, जिसके बाद सीबीएसई को स्पष्टीकरण जारी करना पड़ा। फर्जी पत्र में सीबीएसई के डायरेक्टर जोसेफ इमैनुएल के फर्जी हस्ताक्षर थे।

CBSE Board result 2024: कब आएंगे रिजल्ट

सीबीएसई कक्षा 10, 12 परिणाम 2024 जल्द ही जारी होने की संभावना है। सीबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के रिजल्ट 2024 मई के पहले हफ्ते में जारी होने की उम्मीद है। वास्तविक रिजल्ट की तारीख से पहले, बोर्ड अधिकारी सीबीएसई रिजल्ट 2024 के लिए तारीख और समय की घोषणा करेंगे। साल 2024 के लिए सीबीएसई कक्षा 10 और 12 के रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, results.cbse.nic पर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, वे अपना रिजल्ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic के साथ-साथ एसएमएस सुविधा और डिजीलॉकर के माध्यम से भी देखे जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

IIMC ने 2 नए मास्टर्स डिग्री का किया ऐलान, जानें कब से शुरू हो रहे काउंसलिंग

Labour day 2024: कब से मनाया जाने लगा मजदूर दिवस? दिलचस्प है इसकी कहानी
Gujarat Establishment day: गुजरात स्थापना दिवस कब से मनाया जाता है, जानें क्या है इसका इतिहास?

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन