CLAT 2025: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने CLAT 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। नतीजों को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। जो कैंडिडेट्स कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2025 में शामिल हुए थे वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्कोरकार्ड को चेक कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को consortiumofnlus.ac.in पर जाना होगा। उम्मीदवारों को अपने नतीजे देखने के लिए अपने एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की आवश्यक्ता होगी।
नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।
अब जब रिजल्ट जारी हो गया है तो ऐसे में काउंसलिंग के विवरण सहित प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरण की घोषणा बाद में की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगे की नवीनतम सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।
भाग लेने वाले राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों (NLU) में पांच वर्षीय एकीकृत यूजी और पीजी कार्यक्रमों के लिए 20 से अधिक लॉ यूनिवर्सिटीज के लिए प्रवेश प्रक्रिया CLAT 2025 स्कोर के आधार पर शुरू की जाएगी।
इस परीक्षा का आयोजन 1 दिसंबर 2024 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक एक ही शिफ्ट में किया गया था। यह परीक्षा भारत के 25 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के 141 केंद्रों पर आयोजित हुई थी।
ये भी पढ़ें- कहां तक पढ़ी हैं पुष्पा 2 की श्रीवल्ली यानी रश्मिका मंदाना?
संपादक की पसंद