1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. CSEET January 2023 result: सीएसईईटी जनवरी 2023 का रिजल्ट जारी हुआ, यहां जानें कैसे करें डाउनलोड

CSEET January 2023 result: सीएसईईटी जनवरी 2023 का रिजल्ट जारी हुआ, यहां जानें कैसे करें डाउनलोड

 Published : Jan 18, 2023 06:18 pm IST,  Updated : Jan 18, 2023 06:18 pm IST

ICSI CSEET जनवरी 2023 का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रिजल्ट को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

सीएसईईटी 2023 का रिजल्ट जारी - India TV Hindi
सीएसईईटी 2023 का रिजल्ट जारी Image Source : ICSI.EDU

CSEET January 2023 result Out: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान(ICSI) की तरफ से CS एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट(CSEET)जनवरी 2023 की रिजल्ट 18 जनवरी 2023  यानी आज बुधवार को घोषित कर दिया गया है।  कैंडिडेट्स को बताया जाता है कि ICSI CSEET जनवरी 2023 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे,अब वे अपने रिजल्ट को ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

इन डेट्स को हुआ था एग्जाम

कंपनी सेक्रेटरी एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट 2023 का आयोजन 7 और 9 जनवरी 2023 को कराया गया था। ये एक कंप्यूटर बेस्ड एंट्रेंस एग्जाम होता है। हालांकि वेबसाइट क्रैश होने से अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अब, उम्मीदवार अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी परिणाम को डाउनलोड और चेक कर सकते हैं। 

ऐसे करें डाउनलोड

  • रिजल्ट को चेक व डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार वेबसाइट के होमपेज पर Declaration of Result of Company Secretary Executive Entrance Test (CSEET) 2023 पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नई लॉगइन विंडो खुल जाएगी। 
  • फिर आप जरूरी जानकारी दर्ज करें और सबमिट कर दें।
  • आप अपने रिजल्ट को चेक करने के बाद डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में उम्मीदवार रिजल्ट का प्रिंटआउट जरूर निकलवाकर रख लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन