1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. CSIR UGC NET Result 2023: कब आएगा सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करना होगा चेक

CSIR UGC NET Result 2023: कब आएगा सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करना होगा चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 23, 2023 06:08 pm IST,  Updated : Jul 23, 2023 06:08 pm IST

CSIR UGC NET Result 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से जल्द ही सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। जारी होने के बाद कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणामों को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

CSIR UGC NET Result 2023: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2022 और जून 2023 परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए एक जरूरी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से जल्द ही सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। नतीजों को आधिकारिक वेबसआइट पर जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणामों को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। 

NTA ने बीते मंगलवार यानी 17 जुलाई 2023 को सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी थी। ऐसे में अब उम्मीद की जा रही है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट को जारी कर देगा। हालांकि, इस बात की अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि रिजल्ट कब और किस समय जारी किया जाएगा। जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और अन्य विवरणों का उपयोग करके सीएसआईआर यूजीसी नेट स्कोरकार्ड 2023 डाउनलोड कर सकेंगे। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए अपने नतीजे को चेक कर सकेंगे।  

कैसे चेक कर सकेंगे स्कोर कार्ड 

  • सीएसआईआर-यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर "संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2022 - जून 2023 परिणाम डाउनलोड करें" वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • फिर विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अब आपका एनटीए सीएसआईआर यूजीसी नेट परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें।

बता दें कि इस परीक्षा को 6, 7 और 08 जून 2023 को 178 शहरों के 426 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित किया गया था। 

ये भी पढ़ें: ये हैं दुनिया के सबसे छोटे बॉर्डर

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन