1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. JEE MAIN में दिल्ली के पांच लड़कों ने हासिल किया 100 पर्सेंटाइल

JEE MAIN में दिल्ली के पांच लड़कों ने हासिल किया 100 पर्सेंटाइल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 12, 2020 01:31 pm IST,  Updated : Sep 12, 2020 01:31 pm IST

कोविड-19 महामारी के कारण दो बार स्थगित किये जाने के बाद इस महीने के शुरू में आयोजित की गई संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)- मेन में राष्ट्रीय राजधानी के पांच लड़कों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किये हैं।

jee main- India TV Hindi
jee main Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी के कारण दो बार स्थगित किये जाने के बाद इस महीने के शुरू में आयोजित की गई संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)- मेन में राष्ट्रीय राजधानी के पांच लड़कों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किये हैं। जेईई-मेन के नतीजे शुक्रवार देर रात घोषित किये गए। दिल्ली में सबसे ज्यादा अंक हासिल करने वालों में चिराग फलोर, गुरकिरत सिंह, लक्ष्य गुप्ता, निशांत अग्रवाल और तुषार सेठी शामिल हैं। वे उन 24 छात्रों में शामिल हैं जिन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 100 पर्सेंटाइल हासिल किया। इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिये आयोजित की जाने वाली यह परीक्षा एक से छह सितंबर के बीच आयोजित की गई थी।

परीक्षा के दौरान कोविड-19 महामारी के मद्देनजर व्यापक एहतियात बरते गए थे और सामाजिक दूरी के नियमों का भी कड़ाई से पालन कराया गया। आईआईटी, एनआईटी, केंद्र द्वारा वित्त पोषित प्रौद्योगिकी संस्थानों (सीएफटीआई) में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिये होने वाली जेईई-मेन्स परीक्षा के लिये कुल 8.58 लाख प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया था हालांकि इनमें से सिर्फ 74 प्रतिशत ही परीक्षा में शामिल हुए। जेईई-मेन्स पेपर-1 और पेपर-2 के नतीजों के आधार पर, शीर्ष 2.45 लाख प्रतिभागी जेईई-एडवांस परीक्षा में शामिल होने के लिये अर्ह होंगे। जेईई-एडवांस देश के 23 प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में दाखिले के लिये होने वाली परीक्षा है। जेईई-एडवांस परीक्षा 27 सितंबर को होनी निर्धारित है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

JEE