1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. GSEB Gujarat Board 12th General Stream Result 2022: गुजरात बोर्ड 12 वीं जनरल स्ट्रीम के रिजल्ट घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी

GSEB Gujarat Board 12th General Stream Result 2022: गुजरात बोर्ड 12 वीं जनरल स्ट्रीम के रिजल्ट घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी

 Written By: Niraj Kumar @nirajkavikumar1
 Published : Jun 04, 2022 09:33 am IST,  Updated : Jun 04, 2022 09:54 am IST

GSEB Gujarat Board 12 th General Stream Result 2022: गुजरात बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GSEB) ने आज 12 वीं जनरल स्ट्रीम के रिजल्ट जारी कर दिए।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI/FILE

Highlights

  • लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ा
  • लड़कियों का पासिंग परसेंटेज 89.23
  • लड़कों का पासिंग परसेंटेज 84.67

GSEB Gujarat Board 12 th General Stream Result 2022: गुजरात बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GSEB) ने आज 12 वीं जनरल स्ट्रीम के रिजल्ट जारी कर दिए। इस परीक्षा में 86.91 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। कुल 3,35,145 छात्रों ने यह परीक्षा दी थी। 

इस परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। लड़कियों के पास होने का प्रतिशत 89.23 रहा जबकि लड़कों का पासिंग परसेंटेज 84.67 प्रतिशत रहा। इस परीक्षा का रिजल्ट छात्र gseb.org जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना सीट नंबर दर्ज कराना होगा।

रिजल्ट पर एक नजर

  1. कुल छात्र-3.35,145
  2. पासिंग परसेंटेज-86.91%
  3. लड़कों का पासिंग परसेंटेज-84.67%
  4. लड़कियों का पासिंग परसेंटेज-89.23%

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  1. सबसे पहले गुजरात बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर जाएं
  2. होम पेज दिए गए लिंक GSEB HSC Result 2022 पर क्लिक करें
  3. अपना सीट नंबर दर्ज करें
  4. स्कीन पर आपका रिजल्ट नजर आने लगेगा
  5. रिजल्ट को चेक कर डाउनलोड करें

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन