1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. Haryana Board Results: जल्द जारी होगा हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

Haryana Board Results: जल्द जारी होगा हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 13, 2023 10:41 pm IST,  Updated : May 13, 2023 10:41 pm IST

Haryana Board Results: हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के बाद से ही छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा जल्द ही 10वीं 12वीं का रिजल्ट घोषित करेगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

Haryana Board Results: हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के बाद से ही छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा जल्द ही 10वीं 12वीं का रिजल्ट घोषित करेगा। नतीजों को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जारी होने के बाद 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10वीं और 12वीं के नतीजे 14 मई, 2023 को घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि, रिजल्ट को कब और किस तारीख को जारी किया जाएगा इस बात की अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है। छात्रों को नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर कड़ी नजर रखने की सलाह दी गई है। स्टूडेंट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी अपने रिजल्ट को चेक कर सकेंगे। 

इन आसान स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर दिख रहे 'HBSE हरियाणा बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2023' के नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • एचबीएसई हरियाणा बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • अपना रोल नंबर, जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • एचबीएसई हरियाणा बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • एचबीएसई हरियाणा बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2023 डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें

बता दें कि बोर्ड ने कक्षा 12 वीं की परीक्षा 27 फरवरी से लेकर 28 मार्च 2023 तक आयोजित की थी, जबकि कक्षा 10 वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 25 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल लगभग 2,63,409 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन