1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. HBSE 10th Result 2021: हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट हुआ जारी, इन स्टेप्स से करें चेक

HBSE 10th Result 2021: हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट हुआ जारी, इन स्टेप्स से करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 11, 2021 04:59 pm IST,  Updated : Jun 11, 2021 05:04 pm IST

हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) आज (11 जून) को कक्षा 10 परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर घोषित किया गया है।

HBSE 10th Result 2021 haryana board 10th result 2021...- India TV Hindi
HBSE 10th Result 2021 haryana board 10th result 2021 declared Image Source : FILE

नई दिल्ली: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) आज (11 जून) को कक्षा 10 परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर घोषित किया गया है। हरियाणा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए कुल 3,18,373 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 1,74,956 लड़के और 1,43,417 लड़कियां हैं। छात्र एचबीएसई कक्षा 10 परिणाम 2021 डाउनलोड करने के लिए हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने पहले कहा है कि एचबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परिणाम 2021 15 जून तक घोषित किया जाएगा। हालांकि, एचबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2021 की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। राज्य बोर्ड की परीक्षाएं अप्रैल में शुरू होने वाली थीं और 10वीं कक्षा के लिए रद्द किए जाने से पहले मई के मध्य तक जारी रहने वाली थीं।

haryana board 10th result
Image Source : HBSEharyana board 10th result

Haryana 10th board result 2021: कैसे देखें रिजल्ट

  • हरियाणा बोर्ड चेयरमैन द्वारा ऑनलाइन माध्यम से परिणाम की घोषणा की जाएगी। इसके बाद बोर्ड अपनी वेबसाइट bseh.org.in पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव करेगा।
  • लिंक एक्टिव होने के बाद आप वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर हरियाणा बोर्ड क्लास 10 रिजल्ट 2021 लिंक (Haryana board 10th result link) पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पेज खुलेगा। यहां दी गई जगह में अपना 10वीं बोर्ड रोल नंबर डालकर सबमिट करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा। इसे डाउनलोड कर लें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन