HP Board 10th result 2022: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने आज 29 जून को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में कुल 87.5 फीसदी छात्र पास हुए हैं। इस साल हिमाचल प्रदेश 10वीं में पहले स्थान पर दो टॉपर्स हैं। दोनों ही लड़कियां हैं और दोनों मंडी से हैं। एचपी बोर्ड 10वीं टॉपर 2022 का खिताब मंडी की प्रियंका और दिवांगी ने अपने नाम किया है। रिजल्ट की घोषणा सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बोर्ड कार्यालय में की।
परीक्षा में शामिल हुए छात्र हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंग https://hpbose.org/Result.aspx पर क्लिक करके भी अपना रिजल्ट (HPBOSE HP Board 10th Result 2022) चेक कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने प्रदेश में 26 मार्च से 13 अप्रैल, 2022 तक राज्य में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित की। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। 10वीं की परीक्षा में एक लाख से अधिक छात्र शामिल हुए।
संपादक की पसंद