1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. HP Board 10th result 2024: आज आएगा 10वीं का परिणाम, जानें कैसे कर सकेंगे चेक

HP Board 10th result 2024: आज आएगा 10वीं का परिणाम, जानें कैसे कर सकेंगे चेक

 Published : May 07, 2024 07:12 am IST,  Updated : May 07, 2024 07:12 am IST

HP Board 10th result 2024: इस वर्ष जिन छात्र-छात्राओं ने हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षा दी थी, उनका इंतजार आज खत्म हो जाएगा। हिमाचल प्रदेश बोर्ड आज 10वीं का परिणाम जारी कर देगा।

आज जारी होगी HP Board 10वीं का परिणाम- India TV Hindi
आज जारी होगी HP Board 10वीं का परिणाम Image Source : FILE

HP Board 10th Result 2024: जो छात्र-छात्राएं हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, उन सभी के लिए एक खबर है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE), आज यानी 7 मई को 10वीं का परिणाम जारी करेगा। परिणाम को एक कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद, परीक्षा में उपस्थित हुए सभी उम्मीदवार आधिकारिके वेबसाइट hpbose.org पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि एचपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2024 के लिए लगभग 95,000 छात्र उपस्थित हुए थे।

छात्रों को हिमाचल बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। 

HP Board 10th Result 2024: उत्तीर्ण होने के लिए कितने अंक चाहिए 

हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर मिनिमम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। HPBOSE 10वीं परिणाम 2024 जो ऑनलाइन प्रकाशित किया जाएगा वह अस्थायी प्रकृति का है। छात्रों को उनकी मूल मार्कशीट उनके संबंधित स्कूलों से मिलेंगीं।

HP Board 10th Result 2024: स्कोर कार्ड में क्या-क्या विवरण होगा

एचपीबीओएसई कक्षा 10वीं के स्कोर कार्ड में छात्र का विवरण, विषय-वार अंक, एचपीबीओएसई 10वीं परीक्षा में प्राप्त समग्र अंक जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं। एचपी बोर्ड परिणाम 2024 में किसी भी त्रुटि के मामले में, छात्रों को स्कूल प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए और इसे जल्द से जल्द ठीक करवाना चाहिए।

बता दें कि HPBOSE कक्षा 10, 12 की परीक्षाएं 2 से 21 मार्च, 2024 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं थीं। कक्षा 12 की पेंटिंग, ग्राफिक, मूर्तिकला और एप्लाइड आर्ट्स विषयों को छोड़कर परीक्षाएं सुबह 8:45 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गईं, जो सुबह 8:45 से 10 बजे तक आयोजित की गईं थीं।

ये भी पढें- CUET UG 2024 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन