1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. IBPS ने पीओ मेंस के रिजल्ट किए जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

IBPS ने पीओ मेंस के रिजल्ट किए जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 30, 2024 07:02 pm IST,  Updated : Jan 30, 2024 07:02 pm IST

IBPS ने पीओ मेंस के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लिए थे वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

IBPS PO Main result 2024 - India TV Hindi
IBPS PO Main result 2024 Image Source : FILE

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन ने आज, 30 जनवरी को आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर्स / मैनेजमेंट ट्रेनी की मेंस एग्जाम के रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार आईबीपीएस पीओ मेंस एग्जाम में शामिल हुए हैं वे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर /रोल नंबर और पासवर्ड / डीओबी (डीडी-एमएम-वाईवाई) का उपयोग करके मेंस एग्जाम का रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

कब हुई थी परीक्षा?

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 3049 पीओ/एमटी रिक्तियों को भरना है। साक्षात्कार के लिए कॉल लेटर और इंटरव्यू जनवरी/फरवरी 2024 में आयोजित किया जाएगा। लिखित परीक्षा 5 नवंबर, 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

IBPS PO Mains result 2024 Link

IBPS PO Main result 2024: जानिए कैसे करना है रिजल्ट डाउनलोड

पीओ/एमटी परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर पीओ मेंस रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

अब अपना लॉगिन डिटेल डालें।

अब अपना पीओ/एमटी रिजल्ट डाउनलोड करें।

अंत में भविष्य की जरूरत के हिसाब से एक प्रिंट निकाल लें।

ये भी पढ़ें:

प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी से ली ये प्रेरणा,  बापू की पुण्यतिथि पर पढ़िए पीएम मोदी की डायरी की कुछ बातें

यूपी पुलिस के दारोगा की कितनी होती है एक महीने की इनहैंड सैलरी?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन