1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. IBPS RRB PO & Clerk Result 2019: आरआरबी पीओ एंड र्क्लक रिजल्ट 2019 के नतीजे जारी, ऐसे करें चेक

IBPS RRB PO & Clerk Result 2019: आरआरबी पीओ एंड र्क्लक रिजल्ट 2019 के नतीजे जारी, ऐसे करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 19, 2020 01:33 pm IST,  Updated : Sep 19, 2020 01:33 pm IST

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (Institute of Banking Personnel Selection) ने आईबीपीएस आरआरबी पीओ एंड र्क्लक रिजल्ट 2019 (IBPS RRB PO & Clerk Result 2019) घोषित कर दिया है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन ने ऑफिसर (Officers) और ऑफिस असिस्टेंट (Office Assistant) पोस्ट के रिजर्व लिस्ट के तहत प्रोविजिनल अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है।+

ibps rrb po clerk result declared check here- India TV Hindi
ibps rrb po clerk result declared check here Image Source : FILE

नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (Institute of Banking Personnel Selection) ने आईबीपीएस आरआरबी पीओ एंड र्क्लक रिजल्ट 2019 (IBPS RRB PO & Clerk Result 2019) घोषित कर दिया है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन ने ऑफिसर (Officers) और ऑफिस असिस्टेंट (Office Assistant) पोस्ट के रिजर्व लिस्ट के तहत प्रोविजिनल अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है। यह लिस्ट इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जारी की गई है।

बता दें कि यह लिस्ट सिर्फ 17 अक्टूबर तक ही वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। इसके बाद लिंक डीएक्टीवेट कर दिया जाएगा। इसलिए जो भी कैंड्डीटे्स इस परीक्षा के लिए शामिल हुए थे, वे इस दौरान अपना रिजल्ट चेक कर लें। बता दें कि ऑफिसर और ऑफिस असिस्टेंट के पदों के लिए अंतिम अलाॅटमेंट लिस्ट जारी कर दी गई है।

आईबीपीएस आरआरबी पीओ और क्लर्क रिजल्ट 2019: अनंतिम सूची की जांच कैसे करें

  1.     आईबीपीएस की आधिकारिक साइट ibps.in पर जाएं।
  2.     होम पेज पर उपलब्ध IBPS RRB PO & क्लर्क रिजल्ट 2019 लिंक पर क्लिक करें।
  3.     एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
  4.     आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5.     रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  6.     आगे की आवश्यकता के लिए उसी की हार्ड कॉपी रखें।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से लगभग 8000 रिक्तियां भरी जाएंगी, जिसमें से 3688 पद ऑफिस असिस्टेंट के लिए हैं, 3381 पद ऑफिसर स्केल I के लिए हैं, 1746 वैकेंसी ऑफिसर स्केल- II के लिए हैं और 1174 वैकेंसी ऑफिसर स्केल III के लिए हैं। अधिक विवरण उम्मीदवारों द्वारा आईबीपीएस की आधिकारिक साइट के माध्यम से जांचे जा सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन