1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. IBPS SO result 2023: IBPS स्पेशलिस्ट ऑफिसर एग्जाम का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे करें चेक

IBPS SO result 2023: IBPS स्पेशलिस्ट ऑफिसर एग्जाम का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 25, 2023 02:00 pm IST,  Updated : Jan 25, 2023 02:00 pm IST

IBPS SO result 2023: IBPS स्पेशलिस्ट ऑफिसर के प्रिलिम्स के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। वे उम्मीदवार जो इस भर्ती में शामिल हुए थे, रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

IBPS- India TV Hindi
IBPS SO result 2023 Image Source : IBPS.IN

इंस्टिट्यूट ऑफ बैकिंग पर्सनल सेलेक्शन ने 24 जनवरी को आईबीपीएस विशेषज्ञ अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2023 (IBPS Specialist Officer Preliminary examination Result 2023) जारी किया। इस एग्जाम में शामिल हुए उम्मीदवार अपना रिज्लट आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर देख सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। ध्यान दें कि IBPS SO मेंस एग्जाम 29 जनवरी को आयोजित होने की उम्मीद है।

Click here for the direct link to check result

IBPS SO result 2023: ऐसे चेक करें रिजल्ट

सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक साइट ibps.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर प्रारंभिक परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करें

अब अपने लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें

इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।

अब आप अपना रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास जरूर रख लें।

अपडेट के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट के संपर्क में रहें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन