1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. ICAI CA Foundation Result: जानिए कब जारी होगा सीए इंटरमीडिएट और फाउंडेशन का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

ICAI CA Foundation Result: जानिए कब जारी होगा सीए इंटरमीडिएट और फाउंडेशन का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 03, 2021 01:14 pm IST,  Updated : Feb 03, 2021 01:23 pm IST

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (ICAI) द्वारा ICAI CA फाउंडेशन और इंटरमीडिएट के परिणाम 7 फरवरी या 8 फरवरी को घोषित किए जाने की संभावना है।

ICAI CA Foundation, Inter Result Likely On February 7 check...- India TV Hindi
ICAI CA Foundation, Inter Result Likely On February 7 check here Image Source : FILE

नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (ICAI) द्वारा ICAI CA फाउंडेशन और इंटरमीडिएट के परिणाम 7 फरवरी या 8 फरवरी को घोषित किए जाने की संभावना है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नतीजे चेक कर सकेंगे। अपने ट्विटर हैंडल में सीए अधिकारी ने कहा: “सीए इंटर और फाउंडेशन परिणाम में कुछ और समय लगेगा, परिणाम की तारीख के लिए आईसीएआई अधिसूचना की प्रतीक्षा करें, अगली अपेक्षित तारीख 7/8 फरवरी हो सकती है।।

CA Foundational, CA Intermediate results: ऐसे चेक करें रिजल्ट

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाएं. 
- इसके बाद स्टूडेंट लॉग इन टैब पर क्लिक करें.
-इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पिन नंबर डालें. 
-  ICAI फाउंडेशन और ICAI इंटरमीडिएट रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा. 
- उम्मीदवार  ICAI रिजल्ट की कॉपी भविष्य के लिए सेव कर सकते हैं. 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन