1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. ICAI CA इंटर एंड फाइनल का रिजल्ट आज होगा जारी, जानें कहां और कैसे चेक करें परिणाम

ICAI CA इंटर एंड फाइनल का रिजल्ट आज होगा जारी, जानें कहां और कैसे चेक करें परिणाम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 11, 2024 10:45 am IST,  Updated : Jul 11, 2024 10:45 am IST

ICAI CA इंटर एंड फाइनल का रिजल्ट आज जारी होने वाला है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए हैं वे जारी होने के बाद, आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।

ICAI CA Inter  Final Result 2024- India TV Hindi
ICAI CA Inter Final Result 2024 Image Source : FILE PHOTO

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया आज, 11 जुलाई, 2024 को चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षा रिजल्ट 2024 जारी करेगा। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं और अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं, वे आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जा सकते हैं।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "मई 2024 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के रिजल्ट गुरुवार, 11 जुलाई 2024 को घोषित किए जाने की संभावना है और उम्मीदवार इसे वेबसाइट icai.nic.in पर देख सकते हैं। यह ध्यान दिया जा सकता है कि उपर्युक्त वेबसाइट पर रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और अपना रोल नंबर डालना होगा।"

कब हुए थे एग्जाम?

ग्रुप 1 के लिए ICAI CA इंटर परीक्षा 3, 5 और 9 मई, 2024 को आयोजित की गई थी। ग्रुप 2 की परीक्षा 11, 15 और 17 मई, 2024 को आयोजित की गई थी। CA फाइनल ग्रुप 1 परीक्षा 2, 4 और 8 मई, 2024 को आयोजित की गई थी और ग्रुप 2 की परीक्षा 10, 14 और 16 मई, 2024 को आयोजित की गई थी। इंरनेशनल टैक्सेशन-मूल्यांकन परीक्षा 14 और 16 मई, 2024 को आयोजित की गई थी। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए, ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाएँ।

Chartered Accountants Final and Intermediate Examination Results 2024: ऐसे चेक करें परिणाम

सबसे पहले इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाएं।

फिर होम पेज पर ICAI CA रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए लिंक देखें और उस पर क्लिक करें

अब एक नया पेज दिखाई देगा और जो उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक करना चाहते हैं, उन्हें रिजल्ट पेज पर पहुँचने के लिए अपनी लॉगिन जानकारी सबमिट करनी होगी

इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करने पर, स्क्रीन पर रिजल्ट दिखने लगेगा।

फिर डिटेल वेरीफाई करें और पेज को सेव करें

अब पेज को डाउनलोड करें और भविष्य की ज़रूरतों के लिए उसका प्रिंट आउट लें।

ये भी पढ़ें:

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन