1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. ICAI CA रिज्लट के जारी होने की तारीख घोषित, इस डेट को आएंगे परिणाम

ICAI CA रिज्लट के जारी होने की तारीख घोषित, इस डेट को आएंगे परिणाम

 Published : Jul 01, 2025 01:17 pm IST,  Updated : Jul 01, 2025 01:27 pm IST

आईसीएआई सीए मई परीक्षा के नजीते जारी होने की तिथि का ऐलान हो गया है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि परीक्षा के परिणाम कब जारी किए जाएंगे।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

ICAI CA  मई परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स के लिए बढ़िया खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने आईसीएआई सीए मई परीक्षा के नजीते जारी करने की तारीख बता दी है। इस संबंध में एक नोटिस जारी किया गया है। जारी किए गए नोटिस से मिली जानकारी के अनुसार, CA फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन रिजल्ट 2025 संभवतः 6 जुलाई, 2025 को घोषित किए जाएंगे। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in से अपने स्कोर डाउनलोड कर सकेंगे। अपने परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर रोल नंबर का उपयोग करना होगा।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आईसीएआई सीए फाइनल और इंटरमीडिएट के परिणाम दोपहर 2 बजे के आसपास घोषित किए जाएंगे, और सीए फाउंडेशन के परिणाम शाम 5 बजे घोषित किए जाएंगे।

डायरेक्ट लिंक

कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियसल वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए विवरण को भरना होगा। 
  • इतना करते ही आपके सामने आपके परिणाम खुल जाएंगे। 
  • अब कैंडिडेट्स अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "मई 2025 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाओं के परिणाम 6 जुलाई 2025 को निम्नलिखित समय पर घोषित किए जाने की संभावना है; और इसे उम्मीदवार वेबसाइट icai.nic.in पर देख सकते हैं।"

कब हुई थी परीक्षा?

बता दें कि  आईसीएआई सीए मई 2025 परीक्षाएं 2 मई से 14 मई तक आयोजित की गईं थीं। सीए इंटरमीडिएट परीक्षाओं के ग्रुप 1 का आयोजन 3, 5 और 7 मई को किया गया, जबकि ग्रुप 2 का आयोजन 9, 11 और 14 मई को किया गया था। वहीं, सीए फाइनल परीक्षा के ग्रुप 1 के पेपर 2, 4 और 6 मई को और ग्रुप 2 की परीक्षाएं 8, 10 और 13 मई को आयोजित की गई थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन