1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. ICAI Result 2025: किस समय आएगा आईसीएआई सीए मई परीक्षा का रिजल्ट? जानें यहां

ICAI Result 2025: किस समय आएगा आईसीएआई सीए मई परीक्षा का रिजल्ट? जानें यहां

 Published : Jul 06, 2025 06:00 am IST,  Updated : Jul 06, 2025 06:00 am IST

आईसीएआई सीए मई 2025 की परीक्षा के परिणाम को आज यानी 6 जुलाई को घोषित किया जा सकता है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि परिणाम को किस समय जारी किया जा सकता है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

आईसीएआई सीए मई 2025 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा उम्मदवारों का यह इंतजार आज खत्म किया जा सकता है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की तरफ से सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा रिजल्ट को आज यानी 6 मई को घोषित किया जा सकता है। इस संबंध में पहले एक नोटिस जारी किया गया था, जिसमें यह कह गया था कि 6 जुलाई को सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल मई परीक्षा के परिणाम जारी किए जा सकते हैं। नोटिस में रिजल्ट जारी होने के समय के बारे में भी बताया गया था, जिसे निम्नवत देखा जा सकता है।

एक बार घोषित होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर ICAI मई परीक्षा परिणाम देख सकेंगे। रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।

किस समय जारी होगा परिणाम?

आधिकारिक सूचना के अनुसार, आईसीएआई सीए फाइनल और इंटरमीडिएट के परिणाम दोपहर लगभग 2 बजे घोषित किए जाएंगे। वहीं, सीए फाउंडेशन के परिणाम शाम 5 बजे घोषित किए जाएंगे। नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए भी अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।

ICAI Result 2025: कैसे चेक कर सकेंरे रिजल्ट

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने के एक अलग विंडो खुल जाएगी, जहां उन्हें मांगे गए विवरण को भरना होगा।
  • इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो में रिजल्ट खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार अपने रिजल्ट को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार अपने रिजल्ट का एक प्रिंटआउट ले लें।

बता दें कि आईसीएआई सीए मई 2025 परीक्षाओं का आयोजन 2 मई से 14 मई तक किया गया था। सीए इंटरमीडिएट परीक्षाओं के ग्रुप 1 का आयोजन 3, 5 और 7 मई को किया गया, जबकि ग्रुप 2 का आयोजन 9, 11 और 14 मई को किया गया था। वहीं, सीए फाइनल परीक्षा के ग्रुप 1 के पेपर 2, 4 और 6 मई को आयोजित किए गए थे और ग्रुप 2 की परीक्षाओं का आयोजन 8, 10 और 13 मई को किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन