1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. ICMAI CMA Result: आईसीएमएआई सीएमए इंटर और फाइनल रिजल्ट जारी, देखें टॉपर लिस्ट

ICMAI CMA Result: आईसीएमएआई सीएमए इंटर और फाइनल रिजल्ट जारी, देखें टॉपर लिस्ट

 Published : Feb 11, 2026 10:41 am IST,  Updated : Feb 11, 2026 10:51 am IST

ICMAI CMA इंटर और फाइनल रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। CMA इंटर परीक्षा में परी अग्रवाल ने पहला स्थान पाया है। वहीं, CMA फाइनल में एमडी फैजान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

ICMAI CMA इंटर और फाइनल रिजल्ट दिसंबर 2025 को जारी कर दिया गया है। परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे वे सभी आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग ( रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर) करना होगा। ICMAI CMA इंटर परीक्षा में परी अग्रवाल ने टॉप किया है और CMA फाइनल में एमडी फैजान ने बाजी मारते हुए पहली पोजिशन पाई है।

कैसे करें चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद बाद उम्मीदवार वहां मांगे गए विवरण को भरें और सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवारों के सामने परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

ICMAI CMA इंटर परीक्षा टॉपर:  टॉप 10 

  1. रैंक 1- परी अग्रवाल
  2. रैंक 2- भव्या शर्मा
  3. रैंक 3- जयश वाधवानी
  4. रैंक 4- आशिका ए
  5. रैंक 5- दीप विप्लुभाई गजेरा, आयुष्मान देवरचेट्टी
  6. रैंक 6- लोकेश छगन पाटिल
  7. रैंक 7- नमरा
  8. रैंक 8- जैनम शाह, खान हुबी अब्दुल मबूद
  9. रैंक 9- वंश नागपाल
  10. रैंक 10- राहुल माधवानी

ICMAI CMA फाइनल परीक्षा टॉपर: टॉप 10

  1. रैंक 1- MD फैजान
  2. रैंक 2- मोहित सुखानी
  3. रैंक 3- कनिका डंगयेच
  4. रैंक 4- यश मंगलानी, मानसी गोयल
  5. रैंक 5- देशना जैन
  6. रैंक 6- विकास कुमार पोद्दार
  7. रैंक 7- येनुगुला प्रवीण कुमार रेड्डी
  8. रैंक 8- मनोज दिलीप पल्लापोथु
  9. रैंक 9- गंडू पूजिता, नीतीश कुमार
  10. रैंक 10- अक्चया टीएस जी

बता दें कि सीएम फाउंडेशन परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर को किया गया था, जिसका परिणाम 8 फरवरी को जारी हुआ था। इसके अलावा इंटर और फाइनल परीक्षा का आयोजन 10 से 17 दिसंबर को किया गया था, जिसका रिजल्ट आज यानी 11 फरवरी को घोषित किया गया है। 

ये भी पढ़ें- अंग्रेजों के जमाने में उत्तर प्रदेश को किस नाम से जाना जाता था, क्या जानते हैं आप?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन