ICSI CS प्रोफेशनल दिसंबर 2025 सेशन की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने आज यानी 25 फरवरी 2026 को ICSI CS प्रोफेशनल प्रोग्राम का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो कैंडिडेट CS प्रोफेशनल प्रोग्राम (सिलेबस 2022) दिसंबर 2025 सेशन की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी ICSI की ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। इस परीक्षा में किंजल अजमेरा ने टॉप किया है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने के लिए सीधा लिंक
आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद एक नोटिस के अनुसार, प्रोफेशनल प्रोग्राम (सिलेबस 2022) एग्जाम के लिए रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट, रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद कैंडिडेट्स को उनके रजिस्टर्ड पते पर भेज दिया जाएगा। अगर रिजल्ट घोषित होने के 30 दिनों के अंदर किसी कैंडिडेट को रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट की फिजिकल कॉपी नहीं मिलती है, तो ऐसे कैंडिडेट्स अपनी डिटेल्स के साथ इंस्टीट्यूट से exam@icsi.edu पर कॉन्टैक्ट कर सकते हैं।
बता दें कि ICSI CS एग्जीक्यूटिव परिणाम को आज दोपहर 2 बजे जारी किया जाएगा। किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
संपादक की पसंद