1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. IGNOU PhD Entrance Test Result: जानें कब जारी होगा IGNOU PhD एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट, यहां जानें कहां और कैसे करना है चेक

IGNOU PhD Entrance Test Result: जानें कब जारी होगा IGNOU PhD एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट, यहां जानें कहां और कैसे करना है चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 14, 2023 02:25 pm IST,  Updated : Mar 14, 2023 02:25 pm IST

IGNOU PhD Entrance Test Result 2023 : IGNOU PhD एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है।

IGNOU- India TV Hindi
IGNOU Image Source : IGNOU.AC.IN

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) जल्द ही पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2023 का रिजल्ट घोषित कर सकता है। जो उम्मीदवार इस एंट्रेंस टेस्ट में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट घोषित होने के बाद इसे ignou.ac.in पर देख सकते हैं। बता दें कि IGNOU ने पीएचडी की प्रवेश परीक्षा 8 जनवरी को आयोजित की थी। वहीं, IGNOU ने एंट्रेंस टेस्ट की आंसर-की (Answer Key) 1 मार्च को जारी कर दी थी और उम्मीदवारों को 4 मार्च शाम 6 बजे तक ईमेल के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए कहा था। अब इसके बाद एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 

उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे विश्वविद्यालय के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज देखें क्योंकि परीक्षा परिणाम से संबंधित जानकारी विश्वविद्यालय द्वारा वहां साझा की जा सकती है।

IGNOU PhD Entrance Exam Result: ऐसे करें चेक

सबसे पहले इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर इग्नू पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद मांगी गई डिटेल्स डालकर लॉग-इन करें।

अब अगले पेज पर, आपका पीएचडी प्रवेश परीक्षा स्कोरकार्ड दिखने लग जाएगा।

इसके बाद अपना रिजल्ट देखें और इसे डाउनलोड करें।

इसे भी पढ़ें-

JEE Main 2023: जेईई मेन के उम्मीदवारों के लिए जरूरी सूचना, एप्लीकेशन करेक्शन की अंतिम तारीख आज

HSSC TGT Recruitment 2023: जल्दी करें! हरियाणा टीजीटी भर्ती के लिए कल खत्म हो रहे आवेदन, जानें पूरी डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन