IIM CAT 2021 Result: भारतीय प्रबंधन संस्थान (Indian Institute of Management) में एडमिशन के लिए हुए कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT Exam 2021) का रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर चेक कर सकेंगे। बता दें कि, कैट 2021 का आयोजन आईआईएम अहमदाबाद ने किया था। मीडिया रिपोर्ट्स में जनवरी के पहले सप्ताह में कैट 2021 परीक्षा का रिजल्ट जारी होने की खबरें इसीलिए चल रही हैं, क्योंकि पिछले 3 सालों से इसी दौरान कैट परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा रहा है। 2019 में 5 जनवरी, 2020 में 4 जनवरी, और 2021 में 2 जनवरी को एग्जाम का रिजल्ट जारी किया गया था।
CAT 2021 Result: ऐसे चेक कर सकेंगे स्कोरकार्ड
IIM अहमदाबाद द्वारा आयोजित हुई थी परीक्षा
IIM अहमदाबाद द्वारा कैट 2021 परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2021 को भारत के 156 शहरों में 438 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, कैट 2021 परीक्षा के लिए लगभग 2.30 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, हालांकि, केवल 1.92 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। कैट रिजल्ट 2021 घोषित होने के बाद, आईआईएम कैट कट-ऑफ के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू करेगा। परीक्षा के रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी। कैट 2021 की आंसर-की 8 दिसंबर को एंट्रेंस परीक्षा के सभी 3 सत्रों के लिए पहले ही जारी की जा चुकी है। उम्मीदवारों को 11 दिसंबर तक आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था। कैट 2021 परीक्षा के लिए 4 अगस्त 2021 के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हुई थी और 22 सितंबर 2021 तक चली थी।
संपादक की पसंद