JAM 2026 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन खबर है। IIT JAM 2026 का परिणाम जारी कर दिया गया है। परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in पर जारी किया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल (एनरोलमेंट नंबर, पासवर्ड) का उपयोग करना होगा। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।
कैसे करें IIT JAM 2026 का परिणाम चेक
- उम्मीदवारों को सबसे पहले jam2026.iitb.ac.in पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को JAM 2026 रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए क्रेडेंशियल्स (एनरोलमेंट नंबर और पासवर्ड) को भरना होगा।
- इतना करते ही आपके सामने परिणाम खुल जाएगा।
- अब कैंडिडेट्स अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
IIT JAM 2026 का परिणाम चेक करने के लिए सीधा लिंक
स्कोरकार्ड पर डिटेल्स
- उम्मीदवार का नाम
- पंजीकरण संख्या
- रोल नंबर
- परीक्षा की तिथि
- स्कोर का विवरण
- प्राप्त कुल अंक
- अखिल भारतीय रैंक
- श्रेणी रैंक (यदि लागू हो)
- परसेंटाइल स्कोर (यदि लागू हो)
टाई-ब्रेकिंग
किसी टेस्ट पेपर में समान कुल अंक पाने वाले उम्मीदवारों को रैंक देने के लिए टाई-ब्रेकिंग के नियम इस प्रकार होंगे:
- कम नेगेटिव अंक, उसके बाद NAT अंक, फिर MSQ अंक, फिर 2 अंकों वाले सवालों में मिले अंक, और फिर 2 अंकों वाले NAT में मिले अंक। इसके बाद भी अगर टाई रहता है, तो जन्म तिथि (DOB) का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसमें ज़्यादा उम्र वाले उम्मीदवार को बेहतर रैंक मिलेगी।
- हर टेस्ट पेपर के लिए, AIR के आधार पर एक अखिल भारतीय मेरिट सूची तैयार की जाएगी। अखिल भारतीय मेरिट सूची में शामिल उम्मीदवारों की संख्या, किसी खास विषय में हर श्रेणी (GEN/ OBC-NCL/ EWS/ SC/ ST/ PwD) में उपलब्ध कुल सीटों की संख्या पर निर्भर करेगी। ये उम्मीदवार (जिन्हें अब से 'योग्य उम्मीदवार' कहा जाएगा) संबंधित शैक्षणिक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।
ये भी पढ़ें- भारत का सबसे स्वच्छ गांव कौन सा है, जानते हैं आप? अधिकतर को नहीं होगा पता