1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. JAC Result 2023: झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

JAC Result 2023: झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

 Published : May 23, 2023 04:03 pm IST,  Updated : May 23, 2023 04:08 pm IST

JAC Result 2023: झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म हो गया। बोर्ड की तरफ से आज 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा कर दी गई।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

JAC Result 2023: झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म हो गया।  Jharkhand Academic Council(JAC) की तरफ से 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को आज यानी 23 मई 2023 को जारी कर दिया गया है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपने रिजल्ट को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

कैंडिडेट्स को बता दें कि 12वीं कक्षा के लिए बोर्ड की तरफ से अभी सिर्फ साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया गया है। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

ऐसे करें चेक व डाउनलोड

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट Jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in 2023 पर जाएं।
  • इसके बाद जेएसी कक्षा 10 परिणाम लिंक या जेएसी कक्षा 12 परिणाम लिंक 2023 पर क्लिक करें।
  • फिर परिणाम लॉगिन पृष्ठ प्रदर्शित किया जाएगा।
  • इसके बाद रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें और “सबमिट” पर क्लिक करें।
  • जेएसी परिणाम 2023 प्रदर्शित किया जाएगा।
  • फिर अपने रिजल्ट को डाउनलोड करें और सेव करें। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन