1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. JAC 10th, 12th result 2023: आज आएंगे JAC बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट! जानें कैसे करना है चेक

JAC 10th, 12th result 2023: आज आएंगे JAC बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट! जानें कैसे करना है चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 23, 2023 09:19 am IST,  Updated : May 23, 2023 09:19 am IST

JAC 10th, 12th result: JAC बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट आज जारी होने की संभावना है। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे।

JAC 10th, 12th result 2023:- India TV Hindi
JAC 10th, 12th result 2023: Image Source : INDIA TV

JAC 10th, 12th Result: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) जल्द ही JAC बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2023 की घोषणा करेगा। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए हैं वे, जारी होने के बाद झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 JAC की आधिकारिक वेबसाइट - jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर देख सकेंगे। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्र रोल कोड और रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेएसी 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2023 आज, 23 मई को दोपहर 2.30 बजे जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, जेएसी 10वीं, 12वीं परिणाम 2023 जारी करने के संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए छात्रों को नवीनतम अपडेट के लिए जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट पर कड़ी नजर रखने की सलाह दी जाती है।

जानकारी दे दें कि जेएसी कक्षा 10वीं परीक्षा इस वर्ष 14 मार्च से 3 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी जबकि जेएसी कक्षा 12वीं परीक्षा 14 मार्च से 5 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थी। बोर्ड द्वारा दोनों रिजल्ट एक ही दिन जारी किए जाने की उम्मीद है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

JAC 10th, 12th result 2023: कहां चेक करें?

jac.jharkhand.gov.in

jac.nic.in
jacresults.com
jharresults.nic.in

JAC 10th, 12th result 2023: ऐसे करें डाउनलोड

उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - jacresults.com पर जाएं।
फिर होमपेज पर फ्लैश हो रहे 'JAC 10th, 12th result 2023' के नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
अब आपको लॉगिन पेज पर जाएं।
अब अपना रोल नंबर, जन्मतिथि, कैप्चा और अन्य जानकारी डालें।
इसके बाद JAC 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा
अंत में जेएसी 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 डाउनलोड करें और इसे भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंट कर रख लें।

ये भी पढ़ें-

ICSI CS admit card 2023: जारी हुआ जून सेशन के एग्जाम के लिए ICSI CS का एडमिट कार्ड, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन