1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. JAC Board Result 2022: जल्द जारी हो सकता है JAC 10वीं, 12वीं का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

JAC Board Result 2022: जल्द जारी हो सकता है JAC 10वीं, 12वीं का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

 Published : Jun 16, 2022 08:16 am IST,  Updated : Jun 16, 2022 08:16 am IST

JAC Board Result 2022: यह रिजल्ट 15 जून के आसपास जारी होने का अनुमान जताया गया था, लेकिन अब तक इस संबंध में अपडेट जारी नहीं किया गया है। बोर्ड का यह परिणाम जल्द घोषित किया जा सकता है।

JAC Board Result 2022- India TV Hindi
JAC Board Result 2022 Image Source : FILE PHOTO

JAC Board Result 2022: झारखंड एकेडमिक काउंसिल, जेएसी द्वारा 10वीं 12वीं बोर्ड का परिणाम जल्द घोषित किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह रिजल्ट 15 जून के आसपास जारी होने का अनुमान जताया गया था, लेकिन अब तक इस संबंध में अपडेट जारी नहीं किया गया है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 24 मार्च से 20 अप्रैल, 2022 के बीच कक्षा 10 और 12 की परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा में 6.8 लाख से अधिक छात्र बैठे थे। 

कोरोना के कारण 2021 में नहीं हो पाई थी परीक्षा

10वीं और 12वीं की यह परीक्षा पिछले साल कोविड महामारी के कारण आयोजित नहीं हो पाई थी। उस दौरान दोनों कक्षा के छात्रों का रिजल्ट वैकल्पिक मूल्यांकन नीति के आधार पर जारी हुआ था। पिछले साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 95.93 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। उस परीक्षा में 4.33 लाख के करीब विद्धार्थी बैठे थे। इनमें जिनमें 4,15,924 परीक्षार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।

कॉपियां जांचने का काम पूरा, कभी भी जारी हो सकता है रिजल्ट

राज्य बोर्ड ने कॉपियों की जांच पूरी कर ली है, ऐसे में रिजल्ट जल्द जारी हो सकता है। झारखंड बोर्ड परीक्षा 2022 रिजल्ट जारी होने के बाद jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर देखा जा सकता है। झारखंड परीक्षा के लिए 6.8 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे, कुल छात्रों में से 3.99 लाख छात्र जेएसी मैट्रिक परीक्षा 2022 में बैठे, जबकि शेष 2.81 लाख ने झारखंड इंटरमीडिएट परीक्षा दी।

ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

 

सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं। फिर 10वीं के स्टूडेंट्स होम पेज पर  JAC Matric Result लिंक पर क्लिक करें। 12वीं के छात्रों को Inter Result लिंक पर क्लिक करना होगा। रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। तब अपरा रोल कोड और रोल नंबर डाल दें और सबमिट का बटन दबा दें। स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा। इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन