1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. JEE Advanced Result: कल आएगा जेईई एडवांस्ड 2025 का रिजल्ट, जानें कैसे कर सकेंगे चेक

JEE Advanced Result: कल आएगा जेईई एडवांस्ड 2025 का रिजल्ट, जानें कैसे कर सकेंगे चेक

 Published : Jun 01, 2025 10:41 am IST,  Updated : Jun 01, 2025 10:41 am IST

जेईई एडवांस्ड 2025 का रिजल्ट और फाइनल आंसर-की को कल जारी किया जाएगा। रिजल्ट jeeadv.ac.in पर जारी किया जाएगा। JoSAA काउंसलिंग 3 जून से शुरू होगी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

JEE Advanced Result: जेईई एडवांस्ड 2025 की परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, जेईई एडवांस्ड के परिणाम को कल यानी 2 जून, 2025 को घोषित किया जाएगा। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी किए जाएंगे। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर-की भी जारी की जाएगी, जोकि कैंडिडेट्स द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद तैयार की गई है।

कैसे कर सकेंगे चेक

नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदलारों को होमपेज पर जेईई एडवांस्ड 2025 रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इतना करने के बाद एक अलग विंडो आपके सामने खुल जाएगी। 
  • अब उम्मीदवार वहां मांगे गए विवरण को भरें। 
  • इतना करते ही आपके सामने परिणाम खुल जाएंगे। 
  • अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार अपने परिणाम का एक प्रिंटआउट ले लें।

बता दें कि जेईई एडवांस्ड 2025 की परीक्षा का आयोजन 18 मई को किया गया था। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। इसमें- 

  • पेपर 1: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
  • पेपर 2: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

क्या डिटेल्स होंगी?

जेईई एडवांस्ड परिणाम 2025 में उम्मीदवार का पंजीकरण नंबर, रोल नंबर, नाम, जन्म तिथि, योग्यता स्थिति, सीआरएल रैंक, श्रेणीवार एआईआर (यदि योग्य है), पेपर 1 और 2 में विषयवार अंक, कुल सकारात्मक अंक और ओवरऑल कुल अंक प्रदर्शित होंगे। बता दें कि इससे पहले आईआईटी कानपुर ने 22 मई को जेईई एडवांस्ड 2025 की रिस्पॉन्स शीट जारी की थी और प्रोविजनल आंसर-की को 26 मई को जारी किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन