1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. JEE Main 2025 पेपर 2 का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

JEE Main 2025 पेपर 2 का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

 Published : Feb 23, 2025 06:10 pm IST,  Updated : Feb 23, 2025 06:48 pm IST

JEE Main 2025 सेशन 1 के पेपर 2 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।

जेईई मेन 2025 सेशन 1 के पेपर 2 का रिजल्ट जारी- India TV Hindi
जेईई मेन 2025 सेशन 1 के पेपर 2 का रिजल्ट जारी Image Source : FILE

JEE Main 2025  पेपर 2 में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 के पेपर 2 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। अपने रिजल्ट को देखने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल (आवेदन संख्या और पंजीकरण के दौरान बनाए गए पासवर्ड) का उपयोग करना होगा।

कैसे करे चेक 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को 'JEE(Main) 2025 Session-1 Result for Paper-2(B.Arch./B.Plan.)' वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी, जहां उनको मांगे गए विवरण को दर्ज करना होगा। 
  • इतना करते ही उम्मीदवारों के सामने रिजल्ट खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार परिणाम को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

जेईई मेन 2025 सेशन 1 के पेपर 2 का परिणाम चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक 

बीआर्क और बीप्लानिंग कार्यक्रमों के लिए जेईई मेन 2025 पेपर 2 का आयोजन 30 जनवरी को दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक एक ही शिफ्ट में किया गया था। जेईई मेन 2025 सेशन 1 के पेपर 2A में (बीआर्क) के लिए आवेदन करने वाले 63481 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 44144 ने परीक्षा दी थी। वहीं, पेपर 2 2B (बी प्लानिंग) के लिए 28335 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 18596 कैंडिडेट्स परीक्षा में शामिल हुए थे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से परीक्षा 289 शहरों (भारत के बाहर 12 शहरों सहित) के 391 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

ये भी पढ़ें- JEE Main 2025 पेपर 2 में किसने किया टॉप, देखें टॉपर्स लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन