1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री का अंदाज चर्चा में, सरकारी कार छोड़ी और स्कूटर से पहुंचे स्कूल, बच्चों को पढ़ाया

यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री का अंदाज चर्चा में, सरकारी कार छोड़ी और स्कूटर से पहुंचे स्कूल, बच्चों को पढ़ाया

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Sep 15, 2026 08:00 am IST,  Updated : Sep 15, 2026 08:09 am IST

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा गाजियाबाद में एक स्कूल में पहुंचे और बच्चों को पढ़ाया। मंत्री की एक बात की चर्चा खूब रही कि उन्होंने अपनी सरकारी कार छोड़ी और स्कूटर से स्कूल गए।

Sunil Kumar Sharma- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा Image Source : X@SUNILSHARMAMLA

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा का एक अलग अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल वह एक स्कूल में स्कूटर से पहुंचे और फिर आठवीं क्लास के बच्चों को पढ़ाया। सियासी गलियारों में उनके इस कदम को जेन-जी से जुड़ने की कोशिश बताया जा रहा है। गौरतलब है कि बीते कुछ समय से सरकार जेन-जी को लेकर गंभीर है और इनसे जुड़ने के लिए बीजेपी नेता तमाम तरह की कोशिशें कर रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने अपनी सरकारी कार छोड़ी और स्कूटर से अपने साहिबाबाद निर्वाचन क्षेत्र के मोहन नगर, करहेरा स्थित एक कंपोजिट स्कूल तक पहुंचे। 

यहां मंत्री ने आठवीं क्लास के बच्चों से बात की और उन्हें एक टॉपिक भी पढ़ाया। मंत्री ने बच्चों को हिमालय, पहाड़ कैसे बने और पहाड़ बनने के पीछे होने वाले वैज्ञानिक बदलावों के बारे में पढ़ाया।

मंत्री ने बच्चों को क्या सिखाया?

मंत्री ने बच्चों से ये भी कहा कि अगर बच्चे ज्यादा जानकारी पाना चाहते हैं तो उन्हें उन चीजों से भी सीखने की कोशिश करनी चाहिए, जो स्कूल के सिलेबस में नहीं है। यानी स्कूली किताबों से इतर भी जो जानकारी मिल रही है, उसे भी बच्चे ग्रहण करें। इससे उनकी जानकारी में इजाफा होगा।

इस दौरान मंत्री ने यूपी के एजुकेशन सिस्टम पर भी बात की और कहा कि बीते सालों में स्कूलों की व्यवस्था सुधरी है।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं मंत्री सुनील शर्मा

सोशल मीडिया लोगों से जुड़ने का एक सशक्त माध्यम है और आज के दौर के राजनेता इस बात को बखूबी समझते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और जनता के बीच उनकी बात सुनने जब भी जाते हैं तो सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देते रहते हैं। 

14 सितंबर को ही सुनील शर्मा ने राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय पर अपने एक्स हैंडल पर विचार रखे थे और कहा था कि ये पीएम मोदी के नेतृत्व और भाजपा के सुशासन पर जनता के विश्वास की मुहर है। उन्होंने भाजपा की जीत पर राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर और राजस्थान बीजेपी को बधाई दी थी। उन्होंने राजस्थान में बीजेपी की जीत के लिए जनता का भी आभार जताया था। गौरतलब है कि राजस्थान में 14 सितंबर को ही नगर निकाय चुनाव के लिए वोटों की गिनती थी। 

बता दें कि हालही में सीएम योगी ने याद किया था कि कैसे सीएम के रूप में पीएम मोदी ने गुजरात का विकास किया। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें-

मायावती ने की बड़ी कार्रवाई, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनन्त कुमार मिश्रा उर्फ अन्टू मिश्रा को BSP से निकाला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।