1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुख्यमंत्री के रूप में PM मोदी ने कैसे किया गुजरात का विकास? CM योगी ने किया याद

मुख्यमंत्री के रूप में PM मोदी ने कैसे किया गुजरात का विकास? CM योगी ने किया याद

 Reported By: Vishal Singh,  Written By: Vinay Trivedi
 Published : Sep 12, 2026 02:25 pm IST,  Updated : Sep 12, 2026 02:25 pm IST

सीएम योगी ने मुख्यमंत्री के रूप में पीएम मोदी के कार्यकाल को याद किया और बताया कैसे उनके 13 साल के कार्यकाल के दौरान गुजरात देश-दुनिया के लिए मॉडल बना।

CM Yogi Adityanath- India TV Hindi
सीएम योगी ने पीएम मोदी की तारीफ की। Image Source : YOGI ADITYANATH/X

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने PM मोदी के गुजरात के सीएम के रूप में उनके शानदार कार्यकाल को याद किया। सीएम योगी ने कहा कि अगर हम लोग गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पीएम मोदी का कार्यकाल देखें, तो गुजरात 2001 के पहले एक सामान्य राज्य के रूप में देश के अन्य राज्यों की तरह ही था। लेकिन तत्कालीन सीएम नरेंद्र मोदी के अच्छे फैसलों ने गुजरात की दशा और दिशा बदल दी।

सरदार सरोवर डैम बनने के बाद अंतिम गांव तक पहुंचा पेयजल

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जिस राज्य को भीषण सूखे के सामना करना पड़ता था, जहां पेयजल का संकट था, सिंचाई की बात तो बहुत दूर थी, कनेक्टिविटी की समस्या थी, ढेर सारे चैलेंजेस थे, उस गुजरात को तत्कालीन मुख्यमंत्री के रूप में मोदी ने सरदार सरोवर की लंबित परियोजना को पूरा करके अंतिम गांव तक पेयजल की सुविधा से युक्त किया।

देश-दुनिया के लिए मॉडल बना गुजरात

सीएम योगी ने आगे कहा कि आज गुजरात को न केवल वेलफेयर स्टेट के रूप में, बल्कि देश के अंदर इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर मॉडर्न टेक्नोलॉजी के एक मॉडल के रूप में, उस गुजरात को उन्होंने अपने मुख्यमंत्री के रूप में 13 वर्ष के कालखंड के दौरान देश और दुनिया के आकर्षण का केंद्र बनाया था। इससे पहले हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के आंगनवाड़ी केंद्रों में हुए परिवर्तन का जिक्र किया। वह बोले कि 2017 से पहले ज्यादातर केंद्र जर्जर और अव्यवस्थित थे, जबकि अब 70 हजार से ज्यादा आंगनवाड़ी केंद्रों को नया स्वरूप दिया गया है।

कोई सोचता था कि भारत वैक्सीन का निर्माण कर पाएगा?

सीएम योगी ने कहा कि मुझे याद है, मैं एक सांसद के रूप में इन्सेफेलाइटिस की लड़ाई को लड़ता था। कई बार भावुक भी होता था कि मासूम बच्चे मर रहे हैं और सरकारें उन बच्चों के लिए कुछ नहीं कर पा रही हैं। इन्सेफेलाइटिस की उस लड़ाई में जो 1976-77 से बीमारी पूर्वी उत्तर प्रदेश के हजारों बच्चों को निगलती थी, उस बीमारी का वैक्सीन भारत आने में 100 साल लगे हैं, जापान ने वैक्सीन बना दी थी 1905 में और भारत में वैक्सीन आई 2005 में। आज इन्सेफेलाइटिस को डबल इंजन की सरकार ने पूरी तरह समाप्त कर दिया है।

ये भी पढ़ें- बारिश से नुकसान हुआ तो घबराएं नहीं! CM योगी का सख्त आदेश, 24 घंटे में मिलेगा मुआवजा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।