1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Cyclone Arnab: यूपी में अलर्ट जारी, तीन दिन भारी बारिश की आशंका, सीएम योगी ने जारी किए निर्देश

Cyclone Arnab: यूपी में अलर्ट जारी, तीन दिन भारी बारिश की आशंका, सीएम योगी ने जारी किए निर्देश

 Reported By: Vishal Singh,  Written By: Kajal Kumari
 Published : Oct 28, 2026 02:05 pm IST,  Updated : Oct 28, 2026 02:12 pm IST

चक्रवाती तूफान अर्नब का असर यूपी में भी देखने को मिल सकता है। अगले तीन दिन तक भारी बारिश की आशंका है। इसे लेकर सीएम योगी ने निर्देश जारी किया है। जानें सीएम ने क्या कहा है?

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट Image Source : PTI

चक्रवात ‘अर्णब’ के संभावित प्रभाव को लेकर उत्तर प्रदेश में भी अगले तीन दिन तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं।सीएम योगी ने अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं और खराब मौसम में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया है, साथ ही जरूरत पड़ने पर अधिकारियों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने को कहा है।

यूपी में अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक 28 से 31 अक्टूबर तक यूपी में बारिश और तेज हवाओं की आशंका जताई है। बारिश और तेज हवाओं के पूर्वानुमान को लेकर प्रशासन सतर्क है। राहत आयुक्त कार्यालय ने  सतर्कता संबंधी एडवाइजरी जारी की है।

  • प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव की तैयारियां दुरुस्त रखने के निर्देश
  • मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखें अधिकारी
  • आंधी-तूफान के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह
  • किसानों की फसल और पशुधन की सुरक्षा के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश
  • खराब मौसम में जनहानि रोकने के लिए प्रशासन को मुस्तैद रहने के निर्देश

चक्रवातीय तूफान ‘अर्णव’ सक्रिय है

मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर अत्यंत गंभीर चक्रवातीय तूफान ‘अर्णव’ सक्रिय है। विभाग ने बताया है कि चक्रवाती तूफान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के हिस्सों में भी चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय हैं। इनके प्रभाव से उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदल सकता है।

ये भी पढ़ें:
चक्रवात अर्नब का लैंडफॉल, आंध्र प्रदेश में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश, कई जिलों में पेड़ उखड़े; बिजली की लाइनें टूटी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।