1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. JoSAA 2023 के दूसरे चरण के सीट अलॉटमेंट रिजल्ट हुए जारी, यहां देखें डिटेल

JoSAA 2023 के दूसरे चरण के सीट अलॉटमेंट रिजल्ट हुए जारी, यहां देखें डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 07, 2023 11:15 am IST,  Updated : Jul 07, 2023 01:07 pm IST

JoSAA 2023 दूसरे चरण के सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी हो गए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे इस लिस्ट के देख सकते हैं। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़ें....

JoSAA 2023- India TV Hindi
JoSAA 2023 Image Source : JOSAA

ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने दूसरे राउंड के सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की घोषणा कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने JoSAA काउंसलिंग 2023 के माध्यम से आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य सरकारी वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों में एडमिशन के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर अलॉटमेंट लिस्ट देख सकते हैं। अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। यहां नीचे डायरेक्ट लिंक दिया गया है।

JoSAA round 2 allotment list

JoSAA 2023 round 2 allotment result: ऐसे लिस्ट करें चेक

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।

अब, राउंड 2 अलॉटमेंट रिजल्ट टैब पर जाएं।

फिर मांगे गए डिटेल डालें और लॉगिन करें।

अब अपना रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।

इसके बाद, चयनित उम्मीदवारों को 6 से 10 जुलाई के बीच ऑनलाइन रिपोर्टिंग प्रक्रिया पूरी करनी होगी, जिसमें शुल्क का भुगतान करना, दस्तावेज़ अपलोड करना और प्रश्न (यदि आवश्यक हो) के लिए उम्मीदवार द्वारा प्रतिक्रियाएं शामिल हैं। जोसा राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 12 जुलाई को घोषित किया जाएगा। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

ये भी पढ़ें-

NCC वालों इंडियन आर्मी में करनी है सरकारी नौकरी! ये रहा जबरदस्त मौका; देखें डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन