1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. Kerala SSLC Result 2023: कल जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करना होगा चेक

Kerala SSLC Result 2023: कल जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करना होगा चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 18, 2023 05:30 pm IST,  Updated : May 18, 2023 05:30 pm IST

Kerala SSLC Result 2023: केरल बोर्ड 10वीं की परीक्षा में उपस्थित हुए सभी स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छी खबर है। केरल परीक्षा भवन के अनुसार, कक्षा 10वीं के परिणाम कल यानी 19 मई 2023 को घोषित किए जाएंगे।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

Kerala SSLC Result 2023: केरल बोर्ड 10वीं की परीक्षा में उपस्थित हुए सभी स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छी खबर है। 10वीं के स्टूडेंट्स का इंतजार अब जल्द ही खत्म हो जाएगा।  केरल परीक्षा भवन के अनुसार, कक्षा 10वीं के परिणाम कल यानी 19 मई 2023 को दोपहर 3 बजे घोषित किए जाएंगे। नतीजों को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र केरल परीक्षा भवन की आधिकारिक वेबसाइट - keralaresults.nic.in से केरल एसएससी रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकेंगे।

आपको बता दें कि 10वीं की परीक्षा को 9 मई से लेकर 29 मई 2023 तक आयोजित किया गया था। परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राएं नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। 

इन आसान स्टेप्स से करें डाउनलोड 

  • सबसे पहले केरल बोर्ड ऑफ पब्लिक एग्जामिनेशन की आधिकारिक वेबसाइट - keralaresults.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद 'केरल एसएसएलसी रिजल्ट 2023' वाली अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।
  • यह आपको लॉगिन पेज पर ले जाएगा जहां आपको अपना रोल नंबर, जन्म तिथि, कैप्चा आदि दर्ज करना होगा और सबमिट पर क्लिक करना होगा। 
  • अब केरल एसएसएलसी परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • इसके बाद  डाउनलोड कर सकते हैं और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सहेज सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन