1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. MPBSE 12th Class Result: मध्य प्रदेश बोर्ड 29 जुलाई को घोषित करेगा 12वीं का रिजल्ट

MPBSE 12th Class Result: मध्य प्रदेश बोर्ड 29 जुलाई को घोषित करेगा 12वीं का रिजल्ट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 26, 2021 06:54 pm IST,  Updated : Jul 26, 2021 11:42 pm IST

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने 12वीं कक्षा के रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी है।

MPBSE 12th Class Result: मध्य प्रदेश बोर्ड 29 जुलाई को घोषित करेगा 12वीं का रिजल्ट- India TV Hindi
MPBSE 12th Class Result: मध्य प्रदेश बोर्ड 29 जुलाई को घोषित करेगा 12वीं का रिजल्ट

MPBSE 12th Class Result: मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने 12वीं कक्षा के रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी है। बोर्ड की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, रिजल्ट मंगलवार 29 जुलाई को दोपहर 12 बजे घोषित होगा। राज्य में लगभग 7.5 लाख छात्रों की 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित होगा।

एमपी बोर्ड ने जानकारी दी कि छात्र अपना परीक्षा परिणाम www.mpresults.nic.in, https://mpbse.mponline.gov.in और www.mpbse.nic.in पर देख सकेंगे। बता दें कि इस बार कोरोना की वजह से 12वीं की परीक्षा नहीं हो पाई है और बोर्ड ने इंटर्नल एसेसमेंट के आधार पर रिजल्ट तैयार किया है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी, हायर सेकेंडरी व्यावसायिक सर्टिफिकेट परीक्षा, हायर सेकेंडरी (अंध, मूक बधिर श्रेणी) परीक्षा 2021 के परिणाम आप गूगल प्ले स्टोर से MPBSE Mobile App या MP Mobile App Download करें देख सकते हैं।

ऐप में रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को Know Your Result का चयन करने के बाद अपना अनुक्रमांक (रोल नंबर) तथा आवेदन क्रमांक सबमिट करना होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन