Mizoram Board Result: जो स्टूडेंट्स मिजोरम बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, उन सभी का का इंतजार आज बोर्ड द्वारा खत्म कर दिया गया है। मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एमबीएसई) आज यानी 14 मई(मंगलवार) को 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स अपने नतीजों को mbse.edu.in और mbseonline.com वेबसाइट पर देख सकते हैं।
इस साल मिजोरम बोर्ड कक्षा 10वीं की कुल पास परसेंटेज 73.37% रहा। राज्य भर में मिजोरम बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा में कुल 18561 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जिसमें से 8654 पुरुष और 9907 महिलाएं हैं। इस वर्ष मिजोरम बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम में लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 74.38% रहा और लड़कियों का पास प्रतिशत 72.48% दर्ज किया गया।
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए अपने रिजल्ट को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
ये रहा डायरेक्ट लिंक- https://results.indiaresults.com/mz/mbse/hslc-exam-result-2024/query.htm
एसएमएस के जरिए रिजल्ट पाने के लिए उम्मीदवारों नीते दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
बता दें कि इस साल 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 26 फरवरी से लेकर 15 मार्च तक आयोजित की गई थीं।
ये भी पढ़ें- कितने पढ़े लिखे हैं UP के पूर्व CM अखिलेश यादव?
संपादक की पसंद