1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. MP Board 10th Result Topper List: टॉप 3 में लड़कियों का बोलबाला, यहां देखें पूरी लिस्ट

MP Board 10th Result Topper List: टॉप 3 में लड़कियों का बोलबाला, यहां देखें पूरी लिस्ट

 Published : Apr 24, 2024 04:33 pm IST,  Updated : Apr 24, 2024 05:23 pm IST

MP Board 10th Result Topper List: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी MPBSE की तरफ से आज 10वीं के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में कुल 58.10 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए।

एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा परिणाम जारी(सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा परिणाम जारी(सांकेतिक फोटो) Image Source : FILE

MP Board 10th Result Topper List:  मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी MPBSE की तरफ से आज 10वीं के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में कुल 58.10 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए। इस साल अनुष्का अग्रवाल ने बाजी मारी और टॉप किया। अनुष्का अग्रवाल ने 500 में से 495 अंक हासिल करके अपना प्रथम स्थान बनाया। इसके बाद दूसरे पायदान पर तीन स्टूडेंट्स और तीसरे स्थान पर एक ने अपना कब्जा जमाया। इन टॉप 3 टॉपर्स की लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं। 

MP Board 10th Result 2024: 10वीं के टॉपर्स की लिस्ट 

  • रैंक 1 - अनुष्का अग्रवाल, पहले पायदान   
  • रैंक 2 - रेखा रेबारी, दूसरा पायदान 
  • रैंक 2 - इश्मिता तोमर, दूसरा पायदान 
  • रैंक 2 - स्नेहा पटेल, दूसरा पायदान
  • रैंक 3 - सौरभ सिंह, तीसरा पायदान 
  • रैंक 4 - सौम्या सिंह, चौथा स्थान 
  • रैंक 4 -जोयल रघुवंशी, चौथा स्थान 
  • रैंक 4 - अंकिता उरमिलिया, चौथा स्थान 
  • रैंक 4 - खुशबू कुमारी, चौथा स्थान 
  • रैंक 5- प्रगति असाटी,पांचवां स्थान
  • रैंक 5- श्रुति तोमर गुनगुन शाक्य,पांचवां स्थान
  • रैंक 5- निकिता चौरसिया,पांचवां स्थान
  • रैंक 5- नियति साहू,पांचवां स्थान

मध्य प्रदेश बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट को जारी किया। एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा के परिणाम जिन छात्र-छात्राएं जिन्होंने अभी तक अपने परिणाम नहीं देखें हैं वे सभी आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर जाकर अपने नतीजों को चेक  कर सकते हैं।

SMS के जरिए भी कर सकते हैं चेक 

स्टूडेंट्स को अगर वेबसाइट पर रिजल्ट चैक करन में कोई परेशानी तो वे SMS के जरिए भी नतीजे चेक कर सकते हैं। SMS से नतीजों को चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले मैसेज ऐप को खोलें।
  • फिर डिटेल टाइप करें जैसे कि MPBSE12
  • इसके बाद अपना रोल नंबर टाइप करें।
  • अब इस मैसेज को 56263 पर भेज दें।
  • भेजने के थोड़ी देर बाद अब आपका रिजल्ट फोन पर आ जाएगा।

ये भी पढ़ें- MP Board Result 2024: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन