1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. MP Board Result 2024: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी, अनुष्का अग्रवाल ने किया टॉप

MP Board Result 2024: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी, अनुष्का अग्रवाल ने किया टॉप

 Published : Apr 24, 2024 03:59 pm IST,  Updated : Apr 24, 2024 04:20 pm IST

MP Board Result 2024: जो स्टूडेंट्स एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, उन सभी का इंतजार बोर्ड ने आज खत्म कर दिया। मध्य प्रदेश बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं।

मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी- India TV Hindi
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी

MP Board Results 2024: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों का आज इंतजार खत्म हो गया।  मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने 10 वीं की परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिजल्ट जारी किया। इस साल 10वीं की परीक्षा में अनुष्का अग्रवाल ने बाजी मारते हुए टॉप किया है। इस वर्ष 10वीं की परीक्षा में कुल 58.10 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए। जो छात्र-छात्राएं एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

MP Board Result 2024: कैसे करें चेक 

परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राएं एमपी बोर्ड 10वीं के रिजल्ट को नीचे दिए गए सरल स्टेप्स से चेक कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले छात्र एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।  
  • इसके बाद छात्र एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद छात्र अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
  • ऐसा करने के साथ ही बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने रिजल्ट को चेक करें। 
  • आखिरी में अब छात्र अपने रिजल्ट का एक प्रिंट निकाल ले लें। 

डायरेक्ट लिंक- https://mpresults.nic.in/

MP Board 10th Result 2024: SMS से कैसे करें चेक 

SMS से रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

सबसे पहले मैसेज ऐप को खोलें।

फिर डिटेल टाइप करें जैसे कि MPBSE12
इसके बाद अपना रोल नंबर टाइप करें।
अब इस मैसेज को 56263 पर भेज दें।
भेजने के थोड़ी देर बाद अब आपका रिजल्ट फोन पर आ जाएगा।

बता दें कि मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षा इस साल 5 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की गई थी। पिछल साल यानी 2023 में परिणाम 25 अप्रैल को घोषित किए गए थे। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन