1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. MP Board Result 2024: मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं के परिणाम घोषित, 64.48 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास

MP Board Result 2024: मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं के परिणाम घोषित, 64.48 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास

 Published : Apr 24, 2024 04:00 pm IST,  Updated : Apr 24, 2024 04:20 pm IST

MP Board Result 2024: जो छात्र-छात्राएं मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे उनके लिए एक शानदार खबर है। बोर्ड ने आज 12वीं की परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं।

मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं की परीक्षा के परिणाम जारी- India TV Hindi
मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं की परीक्षा के परिणाम जारी

MP Board Results 2024: जो छात्र-छात्राएं मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, उन सभी का इंतजार आज खत्म हो गया। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी MPBSE ने 12वीं की परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट को जारी किया। इस वर्ष 12वीं की परीक्षा में कुल 64.48 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए। एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

MP Board 10th 12th Results 2024: कैसे करें चेक 

परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राएं एमपी बोर्ड 12वीं के रिजल्ट को नीचे दिए गए सरल स्टेप्स फॉलो करके चेक कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले छात्र एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।  
  • इसके बाद एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद छात्र अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
  • ऐसा करने के साथ ही बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने रिजल्ट को चेक करें। 
  • आखिरी में अब छात्र अपने रिजल्ट का एक प्रिंट निकाल ले लें। 

डायरेक्ट लिंक- https://mpresults.nic.in/

MP Board 12th Result 2024: SMS से कैसे करें चेक 

SMS से रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों को फॉलो कर सकते हैं। 

  • सर्वप्रथम पहले मैसेज ऐप को खोलें।
  • फिर डिटेल टाइप करें जैसे कि MPBSE10 
  • इसके बाद अपना रोल नंबर टाइप करें।
  • अब इस मैसेज को 56263 पर भेज दें।
  • भेजने के थोड़ी देर बाद अब आपका रिजल्ट फोन पर आ जाएगा।

बता दें कि मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षा इस साल 5 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की गई थी। पिछल साल यानी 2023 में नतीजे 25 अप्रैल को जारी किए गए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन