1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

 Published : Jan 25, 2026 06:50 pm IST,  Updated : Jan 25, 2026 07:01 pm IST

MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे खबर में डायरेक्ट लिंक के माध्यम से परिणाम को चेक कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PIXABAY

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने आज यानी 25 जनवरी 2026 को MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 2025 (पहला चरण) का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। नतीजे पीडीएफ फाइल फॉर्मेट में जारी किए गए हैं। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, कुल 59,438 उम्मीदवारों ने भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण के लिए क्वालिफाई किया है। नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए परिणाम को चेक कर सकते हैं।

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम को कैसे करें चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट परा जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इतना करते ही परिणाम आपके सामने खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार परिणाम पीडीएफ में अपने रोलनंबर को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में चाहें तो एक प्रिंटआउट ले लें।

परिणाम चेक करने के लिए Direct link

जो उम्मीदवार पहले फेज में क्वालिफाई करेंगे, उन्हें परीक्षा के दूसरे फेज़ में बैठने दिया जाएगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, सर्टिफिकेट, फिजिकल एफिशिएंसी और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट से जुड़ी सभी जानकारी, नियमों के अनुसार, पुलिस हेडक्वार्टर, मध्य प्रदेश द्वारा अलग से शेयर की जाएगी।

वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान के जरिए 7,500 कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पदों को भरा जाएगा। बता दें कि MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 30 अक्टूबर, 2025 से 15 दिसंबर, 2025 तक किया गया था। परीक्षा 11 शहरों में आयोजित की गई थी, जिनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी, उज्जैन शामिल थे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि नवीनतम अपडेट के लिए वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी निगाह बनाए रखें।

ये भी पढ़ें- 

RBI ऑफिस अटेंडेंट भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट करीब, 500 से ज्यादा वैकेंसी; इच्छुक फौरन कर दें अप्लाई

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन