1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. MSBSHSE 12th Result 2023: कल इस समय जारी होगा महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, जानें कैसे कर पाएंगे चेक

MSBSHSE 12th Result 2023: कल इस समय जारी होगा महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, जानें कैसे कर पाएंगे चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 24, 2023 06:58 pm IST,  Updated : May 24, 2023 06:58 pm IST

MSBSHSE 12th Result 2023: महाराष्ट्र बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन की तरफ से कल यानी 25 मई 2023 को 12वीं के नतीजों को घोषित कर दिया जाएगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

MSBSHSE 12th Result 2023: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। 12वीं के स्टूडेंट्स का इंतजार कल खत्म हो जाएगा। महाराष्ट्र बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन की तरफ से कल यानी 25 मई 2023 को 12वीं के नतीजों को घोषित कर दिया जाएगा। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रिजल्ट को चेक कर सकेंगे।   

इतने टाइम होगा जारी

जारी की गई ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक महाराष्ट्र बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन की तरफ से कल दोपहर 2 बजे जारी कर दिया जाएगा। कैंडिडेट्स को बता दें कि अगर उनको वेबसाइट पर रिजल्ट देखने में कोई दिक्कत का समना करना पड़ता है तो वे SMS विकल्प के जरिए भी रिजल्ट को देख सकेंगे। इसके लिए कैंडिडेट्स को फोन से  MHHSC<space>ROLL NO टाइप करके 57766 पर भेजना होगा। ऐसा करने के बाद कैंडिडेट्स का रिजल्ट फोन पर आ जाएगा।  

बता दें कि इस साल बोर्ड की तरफ से 12वीं की परीक्षा को 21 फरवरी से लेकर 21 मार्च 2023 तक आयोजित की थी। परीक्षा को दो शिफ्टों में आयोजित किया गया था। पहली शिफ्ट सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 2बजे तक, दूसरी शाम 3 बजे से लेकर 6 बजे तक। कैंडिडेट्स नीचे  दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। 

ऐसे कर सकेंगे चेक

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स महाराष्ट्र बोर्ड की वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद आप HSC एग्जाम रिजल्ट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद छात्र को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद छात्र या छात्रा का रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • फिर कैंडिडेट्स अपने रिजल्ट को चेक करें और डाउनलोड करें।
  • आखिरी में स्टूडेंट्स रिजल्ट का एक प्रिंट भी ले लें। 

ये भी पढ़ें- हाईवे और एक्सप्रेस-वे में क्या होता है अंतर? कितना लगता है टोल और कितनी है स्पीड लिमट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन