1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. जारी हुआ NEET PG काउंसलिंग राउंड 2 का परिणाम, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

जारी हुआ NEET PG काउंसलिंग राउंड 2 का परिणाम, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 28, 2023 04:31 pm IST,  Updated : Aug 28, 2023 04:31 pm IST

NEET PG Counselling Round 2 Result: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की तरफ से आज यानी 28 अगस्त को नीट पीजी काउंसलिंग 2023 के दूसरे फेज के अनंतिम सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिए गए हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

NEET PG Counselling Round 2 Result: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की तरफ से आज यानी 28 अगस्त को नीट पीजी काउंसलिंग 2023 के दूसरे फेज के अनंतिम सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिए गए। जिन उम्मीदवारों ने एमडी, एमएस, और एमडीएस कार्यक्रम में प्रवेश के लिए एमसीसी नीट पीजी काउंसलिंग 2023 के लिए विकल्प भरे थे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर अलॉटमेंट रिजल्ट देख सकते हैं।

आधिकारिक नोटिफिकेशन 

आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "सभी उम्मीदवारों को यह जानकारी दी जाती है कि NEET PG काउंसलिंग 2023 (एमडी/एमएस/डिप्लोमा/एमडीएस/पीजी डीएनबी पाठ्यक्रमों के लिए) के राउंड-2 का अनंतिम परिणाम अब उपलब्ध है। परिणाम में किसी भी विसंगति के बारे में तुरंत डीजीएचएस के एमसीसी को 28.08.2023 को शाम 05:00 बजे तक ईमेल आईडी: mccresultquery@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से सूचित किया जा सकता है, जिसके बाद अनंतिम परिणाम को 'अंतिम' माना जाएगा।"

इन तारीखों के बीच करना होगा छात्रों को अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्ट
उम्मीदवारों को अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद और एमसीसी वेबसाइट से आवंटन पत्र डाउनलोड करने के बाद ही आवंटित कॉलेज/संस्थान से संपर्क करना होगा। छात्रों को 29 अगस्त तक अपने दस्तावेज़ एमसीसी पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। जिन छात्र-छात्राओं को सीट अलॉट हुई है, उनको 29 अगस्त से 5 सितंबर के बीच सभी मूल दस्तावेजों के साथ आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। कॉलेज शामिल हुए उम्मीदवारों के डेटा की पुष्टि करेंगे और इसे 6 सितंबर को एमसीसी के साथ साझा करेंगे।

डायरेक्ट लिंक से करें चेक 

ऐसे करें चेक 

  • सबसे पहले एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर NEET PG टैब पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद इन आवंटन परिणाम के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। 
  • फिर सीट आवंटन परिणाम प्रदर्शित किए जाएंगे। 
  • आखिरी में इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें। 

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में कल लगेगा सांसद रोजगार मेला, 5 हजार से ज्यादा छात्र होंगे रिक्रूट 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन